Gujarat Hiral Jaghani Start a Business From Home: गुजरात की भूपेंद्र पटेल सरकार प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही है। राज्य सरकार की ये कोशिशे अब रंग ला रही है और प्रदेश की ज्यादातर महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के बराबर खड़े होकर काम कर रही हैं। फिलहाल गुजरात में महिलाओं का गृह उद्योग काफी अच्छे से विकास कर रहे हैं। ऐसी एक महिला का सूरत शहर की है, जिन्होंने अपनी ढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी करने के बजाय घरेलू उद्योग विकसित किया। अब वह इससे हर महीने 50,000 रुपये कमाती हैं।
ग्रेजुएशन के बाद नौकरी की जगह शुरू किया बिजनेस
सूरत की एक हाउस वाइफ हिरल जघानी अपने घर पर रहकर परिवार और बच्चों की देखभाल करते हुए हर महीने 50,000 रुपये से अधिक कमाती हैं। हिरल जघानी घर पर अपने पारंपरिक कला का काम करती हैं। उन्होंने BA ग्रेजुएशन करने के बाद नौकरी नहीं की और अपने कलात्मक कौशल बढ़ाते हुए व्यवसाय शुरू करने का फैसला किया। हिरल जघानी पिछले 12 सालों से आरी वर्क, थ्रेड वर्क, मिरर वर्क जैसे अलग-अलग तरह के डिजाइनर कपड़े बना रही हैं। लोग उनके डिजाइन को पसंद करते हैं क्योंकि उनके काम करने के विचार आधुनिक फैशन के अनुरूप हैं।
यह भी पढ़ें: डैम में पानी छोड़ने को लेकर विधायक महेश कासवाला ने जल संसाधन मंत्री को लिखा पत्र, कही ये बात
एक दिन में होती है इतनी कमाई
भारत सरकार के एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने पूरे भारत के फैमस हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट कारीगरों समेत वस्तुओं के साथ, हुन्नर ऑफ इंडिया के साथ अडाजण में एक शोरूम-सह-बिक्री केंद्र खोला है। इसमें हिरलबेन ने अपना स्टॉल लगाया है। सरकार द्वारा उनके लगाए गए स्टॉल पर काफी बिक्री हुई है। इन दिनों उनकी हर दिन करीब कम से कम 5000 रुपये की खरीदारी हो रही है।
संबंधित खबरें
वडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
10 hrs agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
1 day ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
3 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
5 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
5 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
5 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
6 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
7 days agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
8 days agoकल का मौसम: विदाई की राह पर मानसून, कुछ राज्यों में हो सकती है बूंदा-बांदी
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines