ठाकुर भूपेंद्र सिंह/सूरत
Surat Ring Road Accident CCTV: गुजरात के सूरत में रविवार सुबह एक बाइक सवार हादसे का शिकार हो गया। यह सब रफ्तार के चक्कर में हुआ है। एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में देखा जा सकता है कि किस तरह वह एक कार लेफ्ट साइड से निकलकर आगे दौड़ रही गाड़ी को राइट साइड से ओवरटेक करने की जुगत में रोड की सेफ्टी वाल पर जा गिरा। गनीमत रही कि बाइक सवार ने हेलमेट पहन रखा था, नहीं तो कुछ भी हो सकता था। इस वीडियो को देखकर आप कहने से रुक नहीं पाएंगे कि हेलमेट पहनना बहुत ही जरूरी है।
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह किसी सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग का हिस्सा लग रहा है और है भी एकदम ताजा-तरीन। इसमें 8 अक्टूबर 2023 की तारीख और वक्त सब लिखा है। News 24 हिंदी ने इस वीडियो की पड़ताल की तो पाया कि यह रविवार को गुजरात के सूरत में घटी एक घटना का है। घटना सुबह 9:56 बजे महानगर के रिंग रोड ब्रिज पर घटी है।
यह भी पढ़ें: सिक्किम में बाढ़ के बाद तबाही में अब तक 27 लोगों की मौत, 2413 बचाए गए; हेल्पलाइन जारी
<
>
यह भी पढ़ें: आग दुर्घटना में 14 लोगों की मौत के बाद डिप्टी सीएम डी के शिवकुमार का बयान, कर्नाटक सरकार लाएगी एक्शन प्लान
इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि यहां से गुजर रहा एक बाइक सवार खासी जल्दबाजी में है। वह एक कार के लेफ्ट साइड से ओवरटेक करके आगे बढ़ता है और तभी एक तीखे मोड़ पर पहुंच जाता है, लेकिन दूसरे वाहनों को ओवरटेक करने से पहले ही हादसे का शिकार हो जाता है। उसकी बाइक रोड ब्रिज की सेफ्टी वाल से टकरा जाती है और वह उछलकर सेफ्टी वाल पर जा गिरता है। इसके अगले ही पल वह संभलता भी नजर आता है, लेकिन तब तक उसके नीचे से निकली महंगी बाइक काफी आगे जा चुकी थी।
यह भी पढ़ें: अगली बार हेलमेट पहनने से पहले अच्छी तरह कर लें चेक, कहीं कोबरा तो नहीं..!
यहां गनीमत इस बात की रही कि एक तो हेलमेट पहने होने की वजह से उसकी खुद की जान जाते-जाते बच गई, वहीं रोड पर दूसरे वाहन भी हादसे का शिकार नहीं हुए। अब यह घटनाक्रम सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है। नेटिजंस इसको लेकर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। इतना ही नहीं नहीं, आप भी इस वीडियो को देखेंगे तो आप भी कहेंगे-हेलमेट पहनना जरूरी है जनाब।
संबंधित खबरें
वडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
5 hrs agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
1 day ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
3 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
5 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
5 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
5 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
6 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
7 days agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
8 days agoकल का मौसम: विदाई की राह पर मानसून, कुछ राज्यों में हो सकती है बूंदा-बांदी
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines