गुजरात के सूरत से एक हैरान कर देने वाला और समाज के लिए शर्मनाक मामला सामने आया है. यहां पैसों के लालच में आकर मां-बाप ने मिलकर अपनी मासूम सी बेटी को देवी का अवतार बता दिया. इसके बाद मासूम बच्चों को जरिया बनाकर मां-बाप श्रद्धालुओं से ठगी और शारीरिक शोषण का खेल रच डाला. मामला सामने आने के बाद हर कोई हैरान हैं, भरोसा करने वाले लोग ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं.
सूरत के वेलंजा गांव के पास स्थित लेकव्यू सोसायटी में रहने वाले जयसुखभाई और प्रियाबेन बर्वालिया ने अपनी 3 साल की बेटी को “भुई मां” यानी देवी का अवतार बताकर पिछले 10 से 12 साल से लोगों को गुमराह किया. बताया जाता है कि छोटी उम्र से ही बच्ची को आरती के दौरान “धूणने” (शरीर में कंपन लाना ) और तलवार के साथ तंत्र-क्रिया करने की ट्रेनिंग दी गई थी.
बच्ची ने खोल दी पोल
बच्ची से जब पूछताछ की गई तो उसने साफ-साफ बता दिया कि किस तरह उसे जबरन देवी मां की वेशभूषा धारण करने के लिए कहा जाता था. पैरों में घुंघरू वाली पायल पहनायी जाती थी. हाथों में कड़े और खूब सारी चूड़ियां पहनायी जाती थी. बच्ची ने यह भी बताया कि वह पढ़ना चाहती थी लेकिन उसे जबरन स्कूल से निकाल लिया गया. बच्ची ने कबूल किया कि उसे तंत्र-मंत्र या ऐसी कोई विद्या कुछ भी नहीं आता है, रात के दो-दो बजे तक जाग कर उससे क्रियाएं करवाई जाती थी.
आरोप है कि उसके मां-बाप श्रद्धालुओं से समस्याओं के समाधान के नाम पर 21 हजार से लेकर डेढ़ लाख रुपये तक वसूले जाते थे. रविवार और मंगलवार को बड़ी संख्या में लोग भुई मां के दर्शन के लिए आते थे, लेकिन इस आस्था के पीछे एक बड़ा आर्थिक और यौन शोषण कांड चल रहा था.
यह भी पढ़ें: अकेलापन दूर करने के लिए की दूसरी शादी, बीवी ने करवा चौथ के बाद उतारा मौत के घाट, जानें क्यों?
भारत जन विज्ञान जथा और उतरण पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यह पूरा भांडाफोड़ किया गया. कार्रवाई के दौरान लड़की ने सामने आकर कहा कि उसे जबरन यह काम कराया जा रहा था और मना करने पर माता-पिता उसे पीटते थे.जांच में यह भी सामने आया कि माता-पिता श्रद्धालुओं की ब्लैकमेलिंग करते थे, रात देर तक लड़की को बैठाकर आपत्तिजनक वीडियो बनाते और उससे पैसे वसूलते थे.
यह भी पढ़ें: साली के प्यार में जीजा बना हत्यारा, नहीं माने ससुराल वाले तो कर दिया डबल मर्डर; Whatsapp चैट से खुले कई राज
पुलिस ने जयसुखभाई और प्रियाबेन बर्वालिया से पूछताछ की. माता-पिता समेत परिवार ने लिखित माफीनामा दिया और ये वचन दिया कि वे इस प्रकार की धोखाधड़ी और धंधा हमेशा के लिए बंद करेंगे. सूरत का यह मामला सिर्फ एक परिवार का अपराध नहीं हैं बल्कि समाज के लिए चेतावनी है कि अंधश्रद्धा और ठगी के ये जाल भोले-भाले लोगों की जिंदगी कैसे तबाह कर रहे हैं.
संबंधित खबरें
राजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
1 hr agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
8 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
9 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
10 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
12 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
12 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
13 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
14 days agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
16 days agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines