अकेलापन दूर करने के लिए की दूसरी शादी, बीवी ने करवा चौथ के बाद उतारा मौत के घाट, जानें क्यों?

Bhuj Karva Chauth Scandal: भुज में एक पत्नी ने अपने पति को पैसों के लिए जिंदा जलाकर मार डाला. यह घटना करवा चौथ के ठीक अगले दिन शनिवार की है. शुरुआती जांच से पता लगा है कि 60 वर्षीय धनजीभाई की ये दूसरी शादी थी.

BHUJ NEWS
विज्ञापन

Bhuj Karva Chauth Scandal: करवा चौथ के अगले दिन भुज में एक पत्नी ने अपने पति को जिंदा जलाकर मौत के घाट उतार दिया. इस घटना ने पूरे कच्छ जिले को हिला दिया है. दरअसल, यह पैसों का विवाद था. पति की उम्र 60 साल की थी और उसने 45 वर्षीय कैलास चौहान से दूसरी शादी की थी. दरअसल, धनजीभाई (पति) की पहली पत्नी का निधन 4 साल पहले हो गया था. अकेलेपन को दूर करने के लिए उसने दोबारा शादी की थी.

कच्छ के समात्रा गांव की घटना

यह मामला कच्छ जिले के समात्रा गांव में रहने वाले धनजीभाई उर्फ खिमजीभाई विश्रामभाई केराई और दूसरी पत्नी कैलास चौहान का है. बताया जा रहा है कि कैलास ने कुछ समय पहले भुज में घर खरीदा था और उसका भुगतान करने के लिए वह अक्सर पति से पैसे मांगती थी.

विज्ञापन

शनिवार शाम जब धनजीभाई ने उसे पैसे देने से मना कर दिया तो पत्नी गुस्सा हो गई. उसने पति को खींचकर बरामदे के पास धक्का दिया और उस पर केरोसिन डालकर आग लगा दी. हालांकि, पड़ोसियों ने किसी तरह आग बुझाई लेकिन आग काफी तेज लग गई थी जिस वजह से पति गंभीर रूप से झुलस गया था. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसने वहां जाकर दम तोड़ दिया.

दूसरी शादी बनी मौत की वजह

धनजीभाई की पहली पत्नी का निधन करीब चार साल पहले हो गया था. उसके तीनों बेटे अपने-अपने परिवारों के साथ अलग रहते थे, जिनमें से दो विदेश में बसे हुए हैं. अपने अकेलेपन से परेशान धनजीभाई ने डेढ़ साल पहले मेहसाणा जिले के हिरपुरा गांव की कैलास चौहान से शादी की थी.

विज्ञापन

कैलास भी पहले से तलाकशुदा थी. इसलिए, दोनों ने शादी कर ली. शादी के बाद धनजीभाई ने कैलास को घर दिया. यह भी बताया जा रहा है कि धनजीभाई की पहली पत्नी के पास जो 18 तोला सोने के जेवर थे. कैलास ने वो भी अपने पास रख लिए थे.

पैसा देखकर की थी शादी

स्थानीय लोगों के अनुसार, कैलास ने धनजीभाई से मोहब्बत नहीं की थी. उसने धनजीभाई की संपत्ति देखकर उनसे शादी करने का फैसला किया था. अब पति की हत्या के बाद पुलिस का शक और गहराता जा रहा है. बता दे कि फिलहाल, मनकुवा पुलिस ने कैलास चौहान के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ