गुजरात की डाई फैक्ट्री में भीषण आग, 2 की मौत; 20 घायल

गुजरात के बारडोली में एक डाई फैक्ट्री में भयंकर आग लग गई, जिसमें 2 मजदूरों की मौत हो गई। मौके पर राहत बचाव अभियान जारी है। हादसे में 15-20 अन्य घायल बताए गए। आग पर काबू पा लिया गया है।

surat news

गुजरात के बारडोली स्थित एक रंगाई कारखाने में आग लगने से दो मजदूरों की मौत हो गई और लगभग 15-20 अन्य घायल हो गए। फिलहाल, आग पर काबू पा लिया गया है और बुझाने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस-प्रशासन का खोज और बचाव अभियान जारी है।

दमकल विभाग का शुरू राहत अभियान

इस घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने आग पर काबू पाने के लिए राहत-बचाव अभियान शुरू कर दिया। जिसमें लगभग आग पर काबू पा लिया गया है। कूलिंग प्रोसेस लगातार जारी है। अभी भी खोजबीन जारी है। क्योंकि पुलिस के अनुसार, अभी लोगों का सही से पता नहीं चल पाया है।

दमकल विभाग के अधिकारी पीबी गढ़वी ने बताया कि बारडोली अग्निशमन नियंत्रण कक्ष को कडोदरा के पास एक रंगाई मिल में आग लगने की सूचना मिली थी। कई फायर टीम मौके पर पहुंच गई है। इसमें लगभग 15-20 लोग घायल हो गए हैं। दो शव भी बरामद किए हैं। अभी आग पूरी तरह से कंट्रोल में है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ