News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Surat News: सूरत के डिंडोली इलाके में ट्रेन की पटरी पर लोहे की चैनल रखकर ट्रेन पलटाने की कोशिश की गई हैं. ट्रेन के नीचे चैनल फंस जाने पर ट्रेन के पायलट ने पुलिस कंट्रोल को सूचना दी. हालांकि, ट्रेन के लोको पायलट की सूझबूझ के चलते ट्रेन की रफ्तार धीमी कर दी गई और एक बड़ा हादसा टल गया। अब सवाल यह उठता है कि आखिर रेलवे ट्रैक पर यह लोहे का चैनल कैसे आया?
सूरत के डिंडोली इलाके में गुरुवार रात एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया. रेलवे ट्रैक पर लोहे का किसी ने लोहे का एक चैनल रखकर ट्रेन को पलटने का प्रयास किया गया, गनिमत रही कि ट्रेन धीमी होने के कारण लोहे के चैनल के कारण हादसा नहीं हुआ. इस दौरान ट्रेन के पायलट ने मामले की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी की और मौके से लोहे के चैनल को कब्जे में ले लिया. इस मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
देश में इस साल पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुकें है. जिनमें रेलवे ट्रेक पर कहीं ड्रम रखा मिला तो कहीं अन्य वस्तु रखे मिले थे. गनिमत रही की ट्रेन के पायलट की सूझबूझ के चलते हादसे टल गए. इससे पहले इसी साल जनवरी माह में हरियाणा के पानीपत में रेल की पटरी पर 20 फुट लोहे का एंगल मिला था. इसके बाद मई माह में यूपी के जौनपुर में भी रेलवे पटरी पर एक ड्रम मिला था. इसके बाद यूपी के दिंल्ली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर बलवा-शामली के बीच रेलवे पटरी पर सिमेंट के कट्टे और लोहे के पाइप बरामद हुए थे.
यह भी पढ़ें- रेलवे ट्रैक पर रखे लोहे के टुकड़े, यूपी में ट्रेन को पलटाने की साजिश
न्यूज 24 पर पढ़ें गुजरात, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।