Sudarshan Setu Inauguration PM Modi Gujarat Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात के द्वारका में भारत के सबसे लंबे केबल पुल सुदर्शन सेतु का उद्घाटन किया। यह पुल अपने आप में अनोखा है। इसे 980 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। यह केबल पुल ओखा और बेयत द्वारका द्वीप को जोड़ता है। इस पुल की और क्या खासियतें हैं, आइए जानते हैं…
सुदर्शन सेतु की खासियतें
- सुदर्शन सेतु की लंबाई 2.32 किलोमीटर है, जो इसे देश का सबसे लंबा केबल पुल बनाता है।
- सेतु के दोनों तरफ श्रीमद्भगवद गीता के श्लोक और भगवान श्रीकृष्ण के चित्र लगे हुए हैं।
- सेतु के ऊपरी हिस्से में सौर पैनल भी लगा हुआ है, जिससे एक मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जा सकता है।
- इस केबल पुल के बनने से द्वारका और बेयत-द्वारका रास्ते के बीच यात्रा करने वाले भक्तों के समय में काफी कमी आएगी।
- सेतु के बनने से द्वारका से बेयत द्वारका जाने वाले दर्शनार्थियों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि पहले उन्हें नाव से बेयत द्वारका जाना पड़ता था।
यह भी पढ़ें: ‘गुजरात का शेर आया’, पीएम मोदी ने पहली बार चुनाव जीतने का Video किया शेयर
कनेक्टिविटी को बढ़ाएगा सुदर्शन सेतु
इससे पहले, पीएम मोदी ने 24 फरवरी को एक्स पर किए गए एक पोस्ट में कहा था कि 25 फरवरी गुजरात के विकास पथ के लिए एक विशेष दिन है। उन्होंने कहा कि उद्घाटन की जा रही कई परियोजनाओं में ओखा मुख्य भूमि और बेयट द्वारका को जोड़ने वाला सुदर्शन सेतु भी शामिल है। यह एक आश्चर्यजनक परियोजना है ,जो कनेक्टिविटी को बढ़ाएगी।
पीएम मोदी राजकोट को देंगे विकास परियोजनाओं की सौगात
बता दें कि पीएम मोदी ने द्वारका में 4150 करोड़ रुपये से अधिक राशि की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। वे राजकोट, बठिंडा, रायबरेली, कल्याणी और मंगलागिरी एम्स का भी उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही, प्रधानमंत्री का राजकोट में 48,100 करोड़ से अधिक रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने का कार्यक्रम भी है।
यह भी पढ़ें : भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में क्यों भावुक हुए पीएम मोदी? देखें Video
संबंधित खबरें
गांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
1 day agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
2 days agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
3 days agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
4 days ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
6 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
8 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
8 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
8 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
8 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines