गुजरात में SIR अभियान पूरा, 73 लाख से भी अधिक वोटर्स के कटे नाम, 4 करोड़ 34 लाख मतदाता दर्ज

SIR प्रक्रिया में 33 जिला निर्वाचन अधिकारी, 182 मतदाता पंजीकरण अधिकारी, 50 हजार से अधिक बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) और 30 हजार से ज्यादा स्वयंसेवकों ने भाग लिया. SIR अभियान के दौरान मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित एवं दो जगह दर्ज मतदाताओं को सूची से हटाया गया.

BLO Negligence, Voter List Revision, Ghaziabad Case, Election Forms, Administrative Action, बीएलओ कार्रवाई, विशेष पुनरीक्षण, मतदाता सूची, गाजियाबाद प्रशासन, निर्वाचन प्रपत्र

SIR

गुजरात में मतदाता सूची की विशेष सघन सुधारणा अभियान (SIR) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आज राज्य की मसौदा मतदाता सूची प्रकाशित की गई है. इस सूची में कुल 4 करोड़ 34 लाख मतदाताओं के नाम दर्ज किए गए हैं. भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर गुजरात में 27 अक्टूबर 2025 से शुरू हुई विशेष सघन सुधारणा अभियान लगभग डेढ़ महीने तक चला. मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरीत शुक्ला ने बताया कि राज्यभर में कुल 5.08 करोड़ मतदाताओं में से 4.34 करोड़ मतदाताओं के गणना फॉर्म प्राप्त हुए, जिनका पूरी तरह से डिजिटलीकरण किया गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रक्रिया में 33 जिला निर्वाचन अधिकारी, 182 मतदाता पंजीकरण अधिकारी, 50 हजार से अधिक बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) और 30 हजार से ज्यादा स्वयंसेवकों ने भाग लिया. SIR अभियान के दौरान मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित एवं दो जगह दर्ज मतदाताओं को सूची से हटाया गया. कुल 73 लाख 73 हजार से अधिक नाम मसौदा मतदाता सूची से कम किए गए हैं, जिनमें से 18 लाख मृत मतदाता, 40 लाख स्थानांतरित और करीब 3.8 लाख दोहरे पंजीकरण वाले मतदाता शामिल हैं.

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मसौदा मतदाता सूची सभी मतदान केंद्रों और वेबसाइट http://ceo.gujarat.gov.in पर उपलब्ध है.

विज्ञापन

मतदाता अब 18 जनवरी 2026 तक अपने नाम, पता या अन्य विवरण से संबंधित आपत्तियां या दावे पेश कर सकते हैं. इन दावों का निपटारा 10 फरवरी 2026 तक किया जाएगा. इसके अलावा वो युवा जिन्होंने 1 जनवरी 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी की है, वे फॉर्म नंबर 6 भरकर अपना नाम अंतिम मतदाता सूची में दर्ज करा सकते हैं. अंतिम मतदाता सूची 17 फरवरी 2026 को प्रकाशित की जाएगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ