Gandhinagar News: सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में कल यानी 31 अक्टूबर शुक्रवार को गुजरात में एकता नगर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार तथा गुजरात सरकार के सहयोग से ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ समारोहपूर्वक मनाया जाएगा. इस उत्सव के साथ ही, आगामी 1 से 15 नवंबर, 2025 के दौरान एकता नगर में सरदार वल्लभभाई पटेल की विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के परिसर में ‘भारत पर्व 2025’ का आयोजन किया गया है. इस भारत पर्व के दौरान देश की विविधता में एकता की संस्कृति को प्रदर्शित करने वाले विभिन्न सांस्कृतिक एवं देशभक्ति के कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं, जो ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को उजागर करेंगे. उल्लेखनीय है कि भारत पर्व कार्यक्रम पहली बार दिल्ली से बाहर गुजरात में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में एकतागर में आयोजित हो रहा है.
पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम
भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय तथा गुजरात सरकार के पर्यटन विभाग एवं युवा सेवा सांस्कृतिक गतिविधियों के विभाग के सहयोग से सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में एकता नगर में भारत पर्व 2025 भव्य रूप से मनाया जाएगा. यह कार्यक्रम ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को प्रस्तुत करेगा. इस अवसर पर अनेकता में एकता दर्शाने वाले विभिन्न सांस्कृतिक एवं देशभक्ति के कार्यक्रम आयोजित होंगे. वहीं भारत पर्व हर वर्ष आयोजित होने वाला एक वार्षिक कार्यक्रम है. जो भारत की विभिन्न सांस्कृतिक विरासत, खाद्य परंपरा एवं कलात्मक कौशल्य को दर्शाता है और राष्ट्रीय एकता व सामूहिक गौरव का संदेश देता है. इस वर्ष यह कार्यक्रम सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के साथ सुसंगत है. इस बार का भारत पर्व भारत की विविधता, एकता व शक्ति का उत्सव मनाने वाले एक भव्य उत्सव-समारोह के रूप में एक आइकॉनिक पर्यटन स्थल स्टैच्यू ऑफ यूनिटी परिसर में मनाया जाएगा. विभिन्न राज्य सरकारों तथा केन्द्र सरकार के जन प्रतिनिधि, साथ ही विख्यात कलाकार, कारीगर तथा विशेष अतिथि इस 15 दिवसीय उत्सव के विभिन्न दिनों में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण :
01- प्रतिदिन शाम को स्टैच्यू ऑफ यूनिटी परिसर में डैम व्यू पॉइंट 1, वैली ऑफ फ्लॉवर के पास बनाए गए सांस्कृतिक मंच पर दो अलग-अलग राज्यों की जोड़ी में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, जो उन राज्यों की अनूठी परंपरा व कला फॉर्म्स को प्रदर्शित करेंगी. 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा जयंती उत्सव के लिए विशेष प्रस्तुति आयोजित होगी.
02- स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में जंगल सफारी के पास विभिन्न राज्यों तथा केन्द्रशासित प्रदेशों के व्यंजन परोसने वाले 45 फूड स्टॉल तथा एक लाइव स्टूडियो किचन का आयोजन.
03- स्टैच्यू ऑफ यूनिटी परिसर में जंगल सफारी के पास 55 हस्तकला स्टॉल, जो भारत के विभिन्न राज्यों की विविधतापूर्ण एवं नवीन हस्तकला प्रदर्शित करेंगे.
04- स्टैच्यू ऑफ यूनिटी परिसर में जंगल सफारी के पास भारत दर्शन पैवेलियन में विभिन्न राज्यों के पैवेलियन बनाए गए हैं. जो उनके प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों तथा सांस्कृतिक विशेषताओं को प्रदर्शित करेंगे.
16 से 17 नवंबर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी परिसर में साइक्लोथॉन
उत्सव के समापन अवसर पर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी परिसर में साइक्लोथॉन इवेंट आयोजित होगी. जिसमें 16 नवंबर को साइकलिंग फन राइड का आयोजन होगा. 17 नवंबर को साइकलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया तथा स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट ऑफ गुजरात के सहयोग से साइक्लोथॉन प्रतियोगिता आयोजित होगी, जिसमें देशभर से लगभग 5,000 साइकिल चालक भाग लेंगे. इसके अलावा 1 से 14 नवंबर के दौरान निम्नानुसार विभिन्न राज्यों के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा.
01 नवंबर – गुजरात
02 नवंबर – तमिलनाडु, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख
03 नवंबर – पंजाब, आंध्र प्रदेश
04 नवंबर – हिमाचल प्रदेश, केरल
05 नवंबर – उत्तराखंड, कर्नाटक
06 नवंबर – हरियाणा, तेलंगाना
07 नवंबर – राजस्थान, असम
08 नवंबर – महाराष्ट्र, ओडिशा, पश्चिम बंगाल
09 नवंबर – गोवा, झारखंड
10 नवंबर – दिल्ली, सिक्किम, छत्तीसगढ़
11 नवंबर – मध्य प्रदेश, मणिपुर, नगालैंड
12 नवंबर – उत्तर प्रदेश, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश
13 नवंबर – बिहार, त्रिपुरा, मिजोरम
14 नवंबर – चंडीगढ़, पुड्डुचेरी, दमण, दीव एवं दादरा नगरहवेली, लक्षद्वीप, अंडमान व निकोबार
संबंधित खबरें
'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
4 hrs agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
5 hrs agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
1 day agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
9 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
10 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
11 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
13 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
13 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
14 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines