कार-डंपर में जोरदार टक्कर, 2 बच्ची समेत 5 की गई जान, कैसे डायवर्जन बना हादसे का कारण? देखें Video

Sabarkantha Car-Dumper Accident : गुजरात में बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो बच्ची समेत 5 की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सड़क से दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों को हटवाकर जाम खुलवाया। पुलिस अब मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Gujarat Road Accident

गुजरात में बड़ा हादसा।

Gujarat Road Accident : गुजरात से हादसे की एक बड़ी खबर सामने आई है। हाईवे पर कार और डंपर के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत हो गई, जिनमें दो बच्ची और दो महिलाएं शामिल हैं। हादसे से सड़क पर जाम लग गया था। इस पर क्रेन बुलाकर सड़क से दोनों गाड़ियों को हटाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आइए जानते हैं कि कैसे डायवर्जन बना हादसे का कारण?

गुजरात के साबरकांठा जिले में स्थित हिम्मतनगर-ईडर हाईवे पर यह हादसा हुआ है। भेटाली गांव के दिव्य चेतना कॉलेज के पास कार और डंपर के बीच टक्कर हो गई। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ मौके पर जुट गई। आनन-फानन में स्थानीय पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और कार में फंसे 5 लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी को अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने दो बच्चियों, दो महिलाओं और एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।

डंपर-कार हुई क्षतिग्रस्त

यह हादसा गुरुवार देर रात हुआ। बताया जा रहा है कि डायवर्जन नहीं दिखने की वजह से दोनों गाड़ियां आपस में भिड़ गईं। हादसे के बाद डंपर और कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार के शीशे टूट गए और डंपर के आगे का हिस्सा पिचक गया। इसके बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों क्षतिग्रस्त गाड़ियों को बीच सड़क से हटावाया और जाम खुलवाया।

डंपर का ड्राइवर फरार

पुलिस ने मृतकों के घरवालों को घटना की जानकारी दे दी है। साथ ही पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना के बाद डंपर का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आखिर इस हादसे की क्या वजह है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ