गुजरात में दो बसों की टक्कर, 3 की मौत, मोडासा-मालपुर हाईवे पर भीषण हादसा

Aravalli Accident Latest Update : गुजरात में भीषण हादसा हो गया। दो बसें एक दूसरे से टकरा गईं, जिससे 3 यात्रियों की जान चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल यात्रियों को बस से बाहर निकाल कर अस्पताल में एडमिट कराया।

Road Accident

प्रतीकात्मक तस्वीर

Gujarat Road Accident : गुजरात से हादसे की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अरावली जिले में दो बसों के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिससे 3 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मृतकों के घरवालों को मामले की सूचना दे दी है।

अरावली जिले में भिड़ीं बसें

अरावली के मोडासा-मालपुर हाईवे पर यह दुर्घटना हुई। यात्रियों से भरी दोनों बसें हाईवे पर जा रही हैं। दोनों के बीच अचानक से टक्कर हो गई, जिससे गाड़ियों में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि 3 यात्रियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद राहगीर घटनास्थल पर जुट गए और फोन कर मामले की सूचना पुलिस को दी।

घायलों को अस्पताल में कराया गया एडमिट

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लोगों की मदद से यात्रियों को बसों से बाहर निकाला। भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों ने यात्रियों को पीने के लिए पानी दिया। एंबुलेंस से घायल लोगों को स्थानीय अस्पतालों में एडमिट कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

हादसे में क्षतिग्रस्त हो गईं बसें

हादसे में दोनों बसें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अब मतृकों के परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दोनों बसों को हाईवे से हटाया जा रहा है, ताकि ट्रैफिक जाम न लगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ