Rape Accused Arrest: गुजरात में दो सगी बहनों का अपहरणकर रेप करने का मामला सामने आया है। दरअसल मामला गुजरात के भरुच का है जहां चार आरोपियों ने मिलकर रास्ते में जा रही दो सगी बहनों का अपहरण कर लिया। इसके बाद आरोपी दोनों बहनों को गांव के फार्म हाउस ले गए। और वहां आरोपी ने दोनों बहनों नशे का इंजेक्शन देकर रेप किया और उस दौरान वीडियो बनाकर वायरल भी कर दिया।
घटना के बाद लड़की के परिजन ने नजदीकी थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिनकी पहचान भडकोडरा गांव निवासी यासीन खालिद चौक और नईम के तौर पर हुई है। वहीं दो आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश में जुटी।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
नशे का इंजेक्शन देकर किया रेप
पीड़ितों ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उनका अपहरण किया और उन्हें कावी गांव के बाहरी इलाके में एक फार्म हाउस में ले गए। वहां आरोपी ने दोनों बहनों को नशे के इंजेक्शन दिए। इसके बाद सभी ने बारी- बारी से बलात्कार किया। इसके अलावा जंबूसर के माज नाम के आरोपी ने दोनों बहनों को नशे का इंजेक्शन देते हुए वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था।
पुलिस जांच में जुटी
दुष्कर्म पीड़िता की बड़ी बहन ने सोमवार को कावी थाने में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई। इस घटना की पुलिस ने बड़े पैमाने पर जांच शुरू की और इसके बाद पुलिस ने यासीन और नईम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी यासीन ने पहले बड़ी बहन के साथ और नईम ने छोटी बहन के साथ दुष्कर्म किया। वहीं दो अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
संबंधित खबरें
मोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
55 mins agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
16 hrs agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
18 hrs agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
18 hrs ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
4 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
4 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
4 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
13 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
14 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines