Rajkot Fire: गुजरात के राजकोट में भीषण आग के बाद तेजी से बचाव और राहत कार्य जारी हैं। बताया जा रहा है कि अब तक 24 बच्चों की मौत हो चुकी है। जिसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। शव इतने बुरे ढंग से झुलसे मिले हैं कि इनकी पहचान नहीं हो सकती।
पहचान के लिए अब डीएनए जांच करवाई जाएगी। आग के कारणों को खुलासा हो गया है। बताया जा रहा है कि एसी में धमाका होने के बाद आग लगी, जो बेकाबू हो गई।
सभी गेम जोन प्रशासन ने बंद करवाए
दुर्घटना के बाद राजकोट के सारे गेम जोन बंद करने के आदेश प्रशासन ने दिए हैं। गेम जोन के मालिक को भी पुलिस ने अरेस्ट किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग के बाद आसमान में धुएं का गुब्बार बन गया। जो 5 किलोमीटर तक लोगों को दिखा।
राजकोट के पुलिस कमिश्नर ने कहा है कि अभी आग लगने के पीछे क्या कारण रहे? इसकी जांच की जा रही है। प्राथमिक तौर पर आग लगने का कारण एसी में हुआ ब्लास्ट माना जा रहा है।
30 सेकेंड में राख हो गया गेम जोन
पूरा गेम जोन लगभग 30 सेकेंड में ही जलकर राख हो गया। गेम जोन में मौजूद बच्चों और दूसरे लोगों को संभलने का मौका ही नहीं मिला। गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने घायलों का प्राथमिकता से इलाज और घटना की जांच करने की बात कही है। उन्होंने एक्स पर हादसे के बाद प्रतिक्रिया दी। अधिकारियों के अनुसार अभी और भी शव मिल सकते हैं। मारे गए लोगों के बारे में सटीक अनुमान नहीं लगाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें:राजकोट के TRP गेम जोन में भीषण आग से 22 बच्चों की मौत; रेस्क्यू जारी, मालिक गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार जिस टीआरपी मॉल में आग लगी है, वो सयाजी होटल के पास स्थित है। जिसके बाद तमाम एजेंसियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। जब मॉल में आग लगी, तब यहां काफी संख्या में बच्चे मौजूद थे। इससे पहले सूरत में भी तक्षशिला अग्निकांड हुआ था। जिसमें 22 स्टूडेंट्स की मौत हो गई थी।
संबंधित खबरें
'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
7 hrs agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
8 hrs agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
1 day agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
9 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
10 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
11 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
13 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
13 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
14 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines