Rajkot Fire: AC में धमाके से लगी थी आग, बुरी तरह झुलसे मिले शव; DNA जांच से होगी पहचान

Rajkot TRP Game Zone Fire Latest Update: गुजरात के राजकोट में भीषण आग के कारण शव बुरी तरह झुलसे मिले हैं। इनकी पहचान में मुश्किल आ रही है। जिसके बाद प्रशासन ने डीएनए जांच करवाने का फैसला लिया है। आग के कारण आसमान में धुएं का गुब्बार बन गया। जो लोगों को 5 किलोमीटर दूर से दिखाई दिया।

rajkot fire

राजकोट में भीषण आग।

Rajkot Fire: गुजरात के राजकोट में भीषण आग के बाद तेजी से बचाव और राहत कार्य जारी हैं। बताया जा रहा है कि अब तक 24 बच्चों की मौत हो चुकी है। जिसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। शव इतने बुरे ढंग से झुलसे मिले हैं कि इनकी पहचान नहीं हो सकती।

विज्ञापन

पहचान के लिए अब डीएनए जांच करवाई जाएगी। आग के कारणों को खुलासा हो गया है।  बताया जा रहा है कि एसी में धमाका होने के बाद आग लगी, जो बेकाबू हो गई।

विज्ञापन

सभी गेम जोन प्रशासन ने बंद करवाए

दुर्घटना के बाद राजकोट के सारे गेम जोन बंद करने के आदेश प्रशासन ने दिए हैं। गेम जोन के मालिक को भी पुलिस ने अरेस्ट किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग के बाद आसमान में धुएं का गुब्बार बन गया। जो 5 किलोमीटर तक लोगों को दिखा।

विज्ञापन

rajkot fire

राजकोट के पुलिस कमिश्नर ने कहा है कि अभी आग लगने के पीछे क्या कारण रहे? इसकी जांच की जा रही है। प्राथमिक तौर पर आग लगने का कारण एसी में हुआ ब्लास्ट माना जा रहा है।

विज्ञापन

30 सेकेंड में राख हो गया गेम जोन

पूरा गेम जोन लगभग 30 सेकेंड में ही जलकर राख हो गया। गेम जोन में मौजूद बच्चों और दूसरे लोगों को संभलने का मौका ही नहीं मिला। गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने घायलों का प्राथमिकता से इलाज और घटना की जांच करने की बात कही है। उन्होंने एक्स पर हादसे के बाद प्रतिक्रिया दी। अधिकारियों के अनुसार अभी और भी शव मिल सकते हैं। मारे गए लोगों के बारे में सटीक अनुमान नहीं लगाया जा सकता है।

विज्ञापन

rajkot fire

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार जिस टीआरपी मॉल में आग लगी है, वो सयाजी होटल के पास स्थित है। जिसके बाद तमाम एजेंसियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। जब मॉल में आग लगी, तब यहां काफी संख्या में बच्चे मौजूद थे। इससे पहले सूरत में भी तक्षशिला अग्निकांड हुआ था। जिसमें 22 स्टूडेंट्स की मौत हो गई थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ