Rajkot TRP Game Zone Fire Accident: गुजरात के राजकोट में बने TRP गेम जोन के आरोपी क्या सजा से बच जाएंगे? क्या 28 लोगों की जान लेने वाले युवराज सिंह सोलंकी और नितिन जैन बचकर निकल जाएंगे? उनके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हो पाएगी? क्योंकि ऐसे संकेत मिल रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक, TRP गेम जोन के अंदर एंट्री करते समय ग्राहकों को दिया जाने वाला एक डॉक्यूमेंट सामने आया है, जो अंडरटेकिंग फॉर्म बताया जा रहा है। इसके मुताबिक, गेम जोन के अंदर जाते समय ग्राहकों से अंडरटेकिंग ली जाती थी कि अगर यहां एन्जॉय करते समय किसी भी तरह का हादसा होता है और किसी की मौत भी अगर हो जाती है तो उसकी जिम्मेदारी उनकी खुद की होगी।
Rajkot TRP Game Zone Undertaking Form
मालिक समेत 8 लोगों के खिलाफ FIR
पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तालुका थाने में गेम जोन के मालिक युवराज सिंह सोलंकी, पार्टनर प्रकाश जैन, वेल्डर राहुल राठौड़ और मैनेजर नितिन जैन समेत 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। क्राइम ब्रांच आरोपियों को अपनी कस्टडी में ले चुकी है। गुजरात हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बीरेन वैष्णव और देवेन देसाई की पीठ ने हादसे पर स्वत: संज्ञान लिया है।
अहमदाबाद, वडोदरा, राजकोट, सूरत की नगरपालिकाओं से चारों शहरों की गेम जोन की डिटेल तलब की है। 24 घंटे में रिपोर्ट सबमिट करने के आदेश हैं। हादसे के विरोध में पूरे प्रदेश के वकील आरोपियों के खिलाफ हो गए हैं। उन्होंने आरोपियों का केस नहीं लड़ने का फैसला लिया है। वहीं डॉक्टरों ने मारे गए लोगों के DNA सैंपल जांच के लिए गांधी नगर भेजे हैं।
यह भी पढ़ें:28 लोगों के ‘कातिल’ ये 2 लोग; 5 कारणों से हुआ भीषण अग्निकांड, राजकोट गेम जोन हादसे की जांच में बड़ा खुलासा
3 मंजिला गेम जाने 2020 में बना था
बता दें कि कालावड रोड पर करीब 2 एकड़ जमीन में फैले गेम जोन में बीते दिन भीषण आग लग गई थी। रबड़, रैग्जिन, कपड़े, फाइबर, लकड़ी, टीन और थर्माकोल शीट के इस्तेमाल से बने इस गेम जोन को 2020 में बनाया गया था। शनिवार को वीकेंड के चलते यहां काफी लोग आए हुए थे। साथ ही पिछले हिस्से में शेड लगाने के लिए वेल्डिंग का काम चल रहा था, लेकिन चिंगारी लगने से आग भड़क गई। सिलेंडर ब्लास्ट हुआ और आग पूरे गेम जोन में फैल गई। एग्जिट का एक ही रास्ता होने के कारण सभी लोग बाहर नहीं निकल पाए। धुंआ भरने के कारण लोग बेहोश हो गए थे। इससे पहले की फायर कर्मी उन्हें निकाल पाते, आग में झुलसने से उनकी मौत हो चुकी थी।
यह भी पढ़ें:Rajkot Fire: 28 जानें बच सकती थीं अगर…जिंदा बचे चश्मदीद ने बयां की खौफनाक अग्निकांड की आंखोंदेखी
संबंधित खबरें
'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
5 hrs agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
6 hrs agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
1 day agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
9 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
10 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
11 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
13 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
13 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
14 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines