Asaram Witness Amrit Prajapati Murder Case : यौन शोषण के मामलों में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम बापू फिर मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं। जहां जोधपुर के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 31 मार्च तक के लिए जमानत दी है तो वहीं गुजरात के राजकोट की क्राइम ब्रांच ने कर्नाटक से आसाराम से जुड़े यौन शोषण के गवाह की हत्या करने के आरोपी और शार्प शूटर केशव को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी केशव दूसरे गवाह की हत्या करने के फिराक में था, लेकिन उससे पहले पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया।
गुजरात के राजकोट में शार्प शूटर केशव ने 10 साल पहले आसाराम के पूर्व साधक और यौन शोषण मामले के गवाह अमृत प्रजापति की हत्या कर दी थी। शार्प शूटर केशव आसाराम के संपर्क में है। माना जा रहा है कि केशव ने गवाह अमृत प्रजापति की हत्या करने की साजिश रची थी और उसने आसाराम के इशारे पर इस वारदात को अंजाम दिया था। केशव से पूछताछ में बड़ा खुलासा हो सकता है।
जानें क्या है पूरा मामला?
राजकोट के आयुर्वेदिक हॉस्टपिटल में गवाह अमृत प्रजापति पर 23 मई 2014 को गोलियां बरसाई गई थीं, जिससे उसकी मौत हो गई। बंदूकधारी मरीज बनकर अस्पताल में आए और प्रजापति की गोली मारकर हत्या कर दी। हालांकि, मरने से पहले अमृत प्रजापति ने पुलिस को बयान दर्ज कराते हुए कहा कि हमलावर आसाराम बापू के साधक हैं।
यह भी पढे़ं : Asaram Case: गुजरात HC ने दुष्कर्म मामले में आसाराम की पत्नी, बेटी समेत पांच को भेजा नोटिस
कर्नाटक के एक गांव में छिपा था आरोपी
अमृत प्रजापति ने अपने बयान में आसाराम बापू के साधक विकास खेमका, केडी पटेल, अजय शाह, मेघजी, कौशिक और रामभाई का नाम लिया। इस मामले की जांच अभी सीआईडी की क्राइम ब्रांच के पास है। अमृत प्रजापति हत्याकांड में गिरफ्तार केशव कर्नाटक के एक गांव में छिपा था और वह आसाराम के साधकों के संपर्क में था।
संबंधित खबरें
गांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
1 day agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
1 day agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
2 days agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
4 days ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
6 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
8 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
8 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
8 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
8 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines