Gujarat Elections 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP0 के सूरत ईस्ट MLA प्रत्याशी कंचन जारीवाल का अपहरण हो गया है। बताया जा रहा है कि कंचन जारीवाला ने 14 नवंबर को अपना नामांकन दाखिल किया था। उधर, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने दावा किया है कि BJP के गुंडों ने सूरत पूर्व से हमारे MLA कंचन जरीवाला का अपहरण कर लिया है।
अभी पढ़ें – पॉलिटिकल तनाव, आर्थिक मंदी, महामारी… ऐसे समय में G-20 पर पूरे विश्व को भरोसा: PM मोदी
उधर, दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि सूरत (पूर्व) से हमारी प्रत्याशी कंचन जरीवाला और उनका परिवार कल से लापता है। पहले बीजेपी ने उनका नामांकन रद्द कराने की कोशिश की, लेकिन उनका नामांकन स्वीकार कर लिया गया। बाद में उन पर नामांकन वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा था। केजरीवाल ने पूछा कि क्या उसका अपहरण कर लिया गया है?
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजपा ने गुजरात के सूरत (पूर्व) से हमारी उम्मीदवार कंचन जरीवाला का अपहरण कर लिया है। उन्हें आखिरी बार कल आरओ कार्यालय में देखा गया था। उन्होंने उनका नामांकन रद्द कराने की कोशिश की। बाद में उन पर नामांकन वापस लेने का दबाव बनाया गया। इससे चुनाव आयोग पर सवाल उठते हैं।
राघव चड्ढा ने लगाए ये आरोप
AAP के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीधे तौर पर बीजेपी पर जरीवाला का अपहरण करने और उसे एक अज्ञात स्थान पर ले जाने का आरोप लगाया। चड्ढा ने कहा, सूरत पूर्व सीट से हमारे उम्मीदवार कंचन जरीवाला का भाजपा ने अपहरण कर लिया है। चड्ढा ने प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि आप ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को सूचित कर दिया है और जल्द ही औपचारिक शिकायत दाखिल करेगी।
गुजरात में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार इसुदन गढ़वी ने ट्वीट कर आरोप लगाया कि ”बीजेपी ‘आप’ से इतनी डर गई है कि गुंडागर्दी पर आ गई है!” उन्होंने कहा कि “सूरत पूर्व से हमारे कंचन जरीवाला के चुनाव लड़ने के पीछे भाजपा कुछ दिनों से थी और आज वह गायब है! (Alprazolam) माना जा रहा है कि भाजपा के गुंडे उन्हें उठा ले गए हैं! उसका परिवार भी लापता है! भाजपा कितना गिरेगी?”
भाजपा ने आप के आरोपों का दिया जवाब
आरोपों का जवाब देते हुए बीजेपी के एक पदाधिकारी ने कहा कि आप इस तरह के बेबुनियाद आरोप लगाकर सुर्खियों में आने की कोशिश कर रही है। अगर उनके उम्मीदवार या उनके परिवार के सदस्य गायब हैं तो उन्हें पहले शिकायत दर्ज करने दें। जांच अधिकारी सच्चाई का पता लगाएंगे। आप का बिना किसी सबूत के इतने निचले स्तर तक गिरना इस चुनाव में प्रासंगिक बने रहने की उनकी हताशा को दर्शाता है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
9 hrs agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
11 hrs agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
1 day agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
1 day agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
1 day ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
4 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
4 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
5 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
13 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines