गुजरात के साणंद में प्राइवेट वीकेंड होम पर हाईप्रोफाइल पार्टी पर पुलिस ने रेड मारा. 25वीं मैरेज एनिवर्सरी के नाम पर आयोजित इस थीम पार्टी में डॉक्टर, बिल्डर और व्यापारियों समेत 81 लोग हुक्का-दारू के नशे में धुत पकड़े गए.
साणंद पुलिस ने 4 फरवरी को देर रात ‘निरवाणा ग्रीन्स वीकेंड होम’ में चल रही महफिल पर दबिश दी. मुंबई के अमित गोपीलाल पचेरिवाला ने अपनी साड़ू आदर्श अग्रवाल की 25वीं शादी की सालगिरह के बहाने यह धूमधाम वाली थीम पार्टी आयोजित की थी.
यह भी पढ़ें;180 यात्रियों को ले जा रही IndiGo फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
11 टेबल पर केक, हुक्का और शराब सर्व की जा रही थी. मेहमान बने अहमदाबाद के बिल्डर, व्यापारी और डॉक्टर के बीच पुलिस पहुंचते ही हड़कंप मच गया. 38 युवतियां और 43 युवक समेत कुल 81 लोग हिरासत में लिये गए . घटना स्थल से 2.91 करोड़ का माल जब्त किया गया जिसमें 20 से ज्यादा लग्जरी गाड़ियां भी कब्जे में ली गई है. ज्यादातर आरोपी 35-40 साल से ऊपर के हाईप्रोफाइल लोग थे. सभी को साणंद सरकारी अस्पताल में मेडिकल टेस्ट के लिए ले जाया गया.
यह घटना साणंद क्षेत्र में प्राइवेट पार्टियों और नशे के बढ़ते मामलों की ओर इशारा करती है. पुलिस ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए सख्त कार्रवाई का ऐलान किया है.
यह भी पढ़ें;जूनागढ़ में सबसे बड़ा साइबर फ्रॉड: 305 करोड़ की ठगी, BJP पार्षद समेत 4 आरोपी अरेस्ट
संबंधित खबरें
गांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
12 mins agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
19 hrs agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
1 day agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
3 days ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
5 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
7 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
7 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
7 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
7 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines