जूनागढ़ में सबसे बड़ा साइबर फ्रॉड: 305 करोड़ की ठगी, BJP पार्षद समेत 4 आरोपी अरेस्ट

गुजरात के जूनागढ़ से सनसनीखेज खबर. पुलिस ने 305 करोड़ रुपये के सबसे बड़े साइबर फ्रॉड रैकेट का पर्दाफाश कर दिया. बीजेपी के मौजूदा पार्षद अब्बास कुरेशी समेत 4 आरोपी गिरफ्तार. ये जुआरी गिरोह पूरे भारत में सक्रिय था. आइए जानते हैं पूरी कहानी.

Untitled design - 2026-01-30T181922.427

गुजरात के जूनागढ़ में पुलिस ने 305 करोड़ रुपये के सबसे बड़े साइबर फ्रॉड रैकेट का खुलासा किया है. बीजेपी के मौजूदा पार्षद अब्बास कुरेशी समेत 4 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं. गिरोह का दुबई और क्रिप्टोकरेंसी कनेक्शन सामने आया है.

विज्ञापन

जूनागढ़ पुलिस ने सुक्नाथ चौक पर रीकंस्ट्रक्शन किया, जहां आरोपी लंगड़ाते हुए चले और जनता के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगी. गिरोह ने 192 किराए के बैंक खाते चलाए, जिनमें 52 जूनागढ़ के. ठगी के पैसे आंगड़िया से भावनगर भेजे जाते, क्रिप्टोकरेंसी में बदले जाते, फिर दुबई ट्रांसफर.

विज्ञापन

पार्षद अब्बास कुरेशी पर 12 पुराने केस—हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, पुलिस पर हमला. गैंग पर कुल 14 से ज्यादा मुकदमे.

विज्ञापन

घरों की तलाशी में पासपोर्ट, चेकबुक, डिजिटल दस्तावेज बरामद. पहली बार सत्ताधारी पार्टी के पार्षद पर गुजसीटोक—गुजरात कंट्रोल ऑफ ऑर्गनाइज्ड क्राइम एक्ट के तहत केस भी दर्ज हुआ है . डीवाईएसपी रविराजसिंह परमार ने पीड़ितों से निडर होकर शिकायत करने की अपील की साथ ही दुबई कनेक्शन और बाकी आरोपी की जांच तेज कर दी गई है .

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ