PM Modi Gujarat Visit For Lok Sabha Election 2024 Meeting : देश में लोकसभा चुनाव को सिर्फ कुछ महीने ही बचे हैं। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) एक्टिव हो गई है। इस बार चुनाव में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को चुनौती देने के लिए इंडिया गठबंधन खड़ा है। इस महागठबंधन में 28 विपक्षी पार्टियां शामिल हैं। ऐसे में पिछले लोकसभा चुनाव 2019 की जीत के प्रदर्शन को और बेहतर करने के लिए भाजपा मास्टर प्लान तैयार कर रही है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात दौरे पर जाने वाले हैं।
गुजरात में कुछ 26 लोकसभा सीटें हैं और भाजपा ने साल 2014 और 2019 चुनाव में सभी सीटों पर जीत दर्ज की थी। गुजरात में तीसरी बार क्लीन स्वीप का प्लान तैयार करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी 8 जनवरी की रात को गांधीनगर पहुंचेंगे और लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ी बैठक करेंगे, जिसमें मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल समेत राज्य के सीनियर बीजेपी नेता भी शामिल होंगे। इस मीटिंग में गुजरात की सभी 26 लोकसभा सीटों पर विस्तार से चर्चा होगी और आगे का प्लान तैयार होगा।
यह भी पढे़ं : सीट बंटवारे के अंतिम दौर में राजद और जदयू
गुजरात की लोकसभा सीटों को लेकर प्लान तैयार
भाजपा ने पहले ही गुजरात को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी ने क्लस्टर के रूप में सभी लोकसभा सीटों को बांटा है। तीन लोकसभा सीटों का एक कलस्टर बनाया गया है, जिसकी जिम्मेदारी 3 पूर्व मंत्रियों सहित 8 नेताओं को सौंपी गई है। प्रधानमंत्री के गृह राज्य होने की वजह से पार्टी तीसरी बार भी सभी सीटों पर जीत दर्ज करना चाहती है।
इंडिया गठबंधन भी एक्टिव
आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन भी सक्रिय हो गया है। इस वक्त विपक्षी पार्टियों में सीट शेयरिंग पर चर्चा चल रही है। इंडिया गठबंधन ने केंद्र की सत्ता से एनडीए को हटाने के लिए एक सीट, एक उम्मीदवार के फॉर्मूले पर चुनाव लड़ने का प्लान तैयार किया है। इस बीच कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा भी शुरू होने वाली है।
संबंधित खबरें
अदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
19 hrs agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
1 day agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
3 days ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
5 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
7 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
7 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
7 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
7 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
8 days agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines