बसपा उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, बृजभूषण के गढ़ में मायावती ने खेला ब्राह्मण कार्ड, किसे कहां से टिकट?

UP Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकतंत्र का सबसे बड़ा महापर्व लोकसभा चुनाव चल रहा है। दो चरणों की वोटिंग संपन्न हो गई है। अब पार्टियों का फोकस तीसरे चरण है। इस बीच बसपा ने 6 प्रत्याशियों की एक और लिस्ट जारी की है।

bsp mayawati

बसपा ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की।

BSP Candidates List : देश में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां अपने चरम पर हैं। राजनीतिक दलों ने तीसरे चरण की वोटिंग में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस बीच बहुजन समाज पार्टी ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की। मायावती ने बृजभूषण के गढ़ में ब्राह्मण कार्ड खेला है।

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मायावती ने गुरुवार को छह प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। बीएसपी ने उत्तर प्रदेश की कैसरगंज, संत कबीरनगर, बाराबंकी, गोण्डा, डुमरियागंज, आजमगढ़ सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। पार्टी ने भाजपा नेता बृजभूषण सिंह के गढ़ और यूपी की हाई प्रोफाइल सीट कैसरगंज से नरेंद्र पाण्डेय को चुनावी मैदान में उतारा है। साथ ही पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए लखनऊ पूर्वी सीट से आलोक कुशवाहा को टिकट दिया है।

विज्ञापन

आजमगढ़ में बदला उम्मीदवार

विज्ञापन

मायावती ने आजमगढ़ लोकसभा सीट पर उम्मीदवार बदल दिया। उन्होंने पहले शबीहा अंसारी को टिकट था, लेकिन अब उनकी जगह पर मशहूद अहमद को प्रत्याशी बनाया गया है। उनका मुकाबला भाजपा उम्मीदवार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव से होगा।

विज्ञापन

देखें बीएसपी उम्मीदवारों की लिस्ट

कैसरगंज : नरेंद्र पाण्डेय
गोण्डा : सौरभ कुमार मिश्रा
डुमरियागंज : मोहम्मद नदीम मिर्जा
संत कबीरनगर : नदीम अशरफ
बाराबंकी : शिवकुमार दोहरे
आजमगढ़ : मशहूद अहमद

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ