PM Modi Gujarat Visit: दिवाली के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल से दो दिनों के अपने गृह राज्य गुजरात के दौरे पर जा रहे हैं। अपने इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री राज्य में करीब 15 हजार 670 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के मुताबिक पीएम मोदी 19 अक्टूबर को सुबह लगभग 9:45 बजे महात्मा मंदिर सम्मेलन व प्रदर्शनी केंद्र गांधीनगर में DefExpo 2022 का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे अदलज में मिशन स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का शुभारंभ करेंगे। वहीं, दोपहर करीब 3:15 बजे वह जूनागढ़ में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद शाम 6 बजे इंडिया अर्बन हाउसिंग कॉन्क्लेव 2022 का उद्घाटन करेंगे और राजकोट में कई प्रमुख परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
https://twitter.com/ANI/status/1582258651670417408?s=20&t=M02prQWBrvZKdR_Jo8yB_w
इसके अगले दिन यानी 20 अक्टूबर को प्रधानमंत्री केवड़िया में सुबह करीब 9:45 बजे मिशन लाइफ का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा दोपहर 12 बजे प्रधानमंत्री केवड़िया में मिशन प्रमुखों के 10वें सम्मेलन में भाग लेंगे। साथ ही दोपहर 3:45 बजे पीएम व्यारा में विभिन्न विकास पहलों का शिलान्यास करेंगे।
साथ ही प्रधानमंत्री इंडिया पवेलियन में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) द्वारा डिजाइन किए गए स्वदेशी ट्रेनर विमान HTT-40 का भी अनावरण करेंगे। इसके अलावे प्रधानमंत्री उद्योग और स्टार्टअप के माध्यम से अंतरिक्ष क्षेत्र में रक्षा बलों के लिए अभिनव समाधान विकसित करने के लिए मिशन डेफस्पेस लॉन्च करेंगे। प्रधानमंत्री गुजरात में दीसा हवाई क्षेत्र की आधारशिला भी रखेंगे।
इतना ही नहीं प्रधानमंत्री मोदी जूनागढ़ में करीब 3580 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री तटीय राजमार्गों के सुधार की आधारशिला रखेंगे। पीएम मोदी राजकोट में 5 हजार 860 करोड़ की सौगात देंगे। वह इंडिया अर्बन हाउसिंग कॉन्क्लेव 2022 का भी उद्घाटन करेंगे। सार्वजनिक समारोह के दौरान प्रधानमंत्री लाइट हाउस प्रोजेक्ट के तहत बने 1100 से अधिक घरों का लोकार्पण भी करेंगे।
अभी पढ़ें – PM मोदी ने ‘वन नेशन, वन फर्टिलाइजर स्कीम’ का किया शुभारंभ, बोले- किसानों का होगा कायाकल्प
प्रधानमंत्री मोदी के इस दौरे को विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। आपको बता दें कि गुजरात में नवंबर और दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं और चुनाव आयोग अब कभी भी राज्य में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
3 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
4 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
5 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
7 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
7 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
8 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
9 days agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
11 days agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
11 days agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines