PM Modi Morbi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मोरबी का दौरा करने वाले हैं। पीएम के दौरे से पहले यहां के अस्पताल की रंगाई-पुताई के फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। इस मामले को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाते हुए कहा कि ये खामियों को छिपाने की तैयारी की जा रही है।
अभी पढ़ें – मोरबी ब्रिज हादसे पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने जताया दुख, कहा- हम भारत के साथ खड़े हैं
बता दें कि मोरबी हादमें से घायलों को यहां के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आज पीएम मोदी मोरबी दौरे के दौरान सिविल अस्पताल भी जा सकते हैं। उधर, आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस ने कहा कि मंगलवार को प्रधानमंत्री के दौरे के पहले खामियों को छिपाने के लिए ये रंगाई-पुताई की जा रही है। दोनों पार्टियों की ओर से ये भी कहा गया कि अस्पताल को इसलिए रंगा गया है ताकि प्रधानमंत्री फोटोशूट करा सकें।
https://twitter.com/AamAadmiParty/status/1587134433882054656
आप के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया जिसमें पीएम मोदी के दौरे से पहले अस्पताल को रंगा जा रहा है। आप पार्टी ने भाजपा को आड़े हाथों लिया और कहा कि 141 लोग मारे गए, सैकड़ों लापता हैं, असली दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है, लेकिन भाजपा कार्यकर्ता फोटोशूट की तैयारी में व्यस्त हैं।
https://twitter.com/AamAadmiParty/status/1587146401011552256
कांग्रेस ने भी तस्वीरें शेयर कीं और कहा कि अस्पताल को नए सिरे से रंगा गया है और पीएम मोदी की यात्रा की तैयारी के लिए नई टाइलें लगाई गई हैं। कांग्रेस ने कहा कि वे (पीएम मोदी) शर्मिंदा नहीं हैं! इतने लोग मारे गए और वे एक कार्यक्रम की तैयारी में लगे हुए हैं। आप के दिल्ली विधायक नरेश बाल्यान ने भी इस मामले पर टिप्पणी करते हुए कहा कि बेशर्मी की भी हद होती है।
https://twitter.com/INCIndia/status/1587136054133280768
गुजरात कांग्रेस के प्रवक्ता हेमंग रावल ने कहा, “जब इतने लोग मर रहे हैं, मोरबी के सिविल अस्पताल में पेंटिंग और सजावट का काम हो रहा है। बीजेपी केवल अपने इवेंट मैनेजमेंट के लिए जानी जाती है। आपदाएं दो तरह की होती हैं लेकिन गुजरात में बीजेपी है, तीसरे प्रकार की आपदा। उन्हें पेंटिंग और सजाने के बजाय यह सुनिश्चित करना चाहिए कि मरीजों को उचित इलाज मिले।”
बता दें कि गुजरात के मोरबी जिले में रविवार शाम एक झूला पुल गिर गया, जिससे 141 लोगों की मौत हो गई। इस त्रासदी ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था और हर तरफ से शोक संवेदनाएं आ रही हैं।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
11 hrs agoसूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
2 days agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
2 days agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
3 days agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
3 days agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
3 days ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
6 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
6 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
7 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines