Pakistani Nationals Detained: गुजरात के बनासकांठा में पुलिस ने 45 पाकिस्तानी नागरिकों को हिरासत में लिया है। पाकिस्तानी नागरिकों के पकड़े जाने के बाद पुलिस ने उनसे पूछताछ की। फिलहाल, सभी को पाकिस्तान भेजने की तैयारी चल रही है।
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में खुलासा हुआ कि पकड़े गए सभी पाकिस्तानी नागरिक हिंदू समुदाय के हैं। वे टूरिस्ट वीजा पर दो महीने के लिए भारत आए थे। यहां आने के बाद सबसे पहले वे सभी हरिद्वार गए, फिर वहां से अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए गुजरात के बनासकांठा पहुंच गए।
पकड़े गए पाकिस्तानियों ने वीजा के लिए किया है आवेदन
एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को जानकारी दी कि उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ पाकिस्तानी नागरिक बनासकांठा में ठहरे हैं। यहां पहुंचकर पाकिस्तानी नागरिकों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि उनका वीजा एक्सपायर हो चुका है और उन्होंने वीजा के लिए आवेदन किया है।
पुलिस ने बताया कि वीजा अवधि खत्म होने के बावजदू अधिक समय तक रुकने के आरोप में सभी पाकिस्तानी हिंदुओं को हिरासत में लिया गया। स्थानीय इंटेलिजेंस ब्यूरो के पुलिस निरीक्षक संतोष धोबी ने कहा कि पाकिस्तानी नागरिकों को अकोली गांव से हिरासत में लिया गया और उन्हें वापस पाकिस्तान भेजने की प्रक्रिया चल रही है। सूत्रों के मुताबिक, सभी पाकिस्तानी नागरिकों को पालनपुर मुख्यालय ले जाया गया है।
संबंधित खबरें
अदाणी ग्रुप और कच्छ यूनिवर्सिटी ने भुज में शुरू किया ग्रीन एनर्जी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, हर साल 10,000 युवाओं को मिलेगी ट्रेनिंग
7 hrs agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे, वीडियो आया सामने
1 day agoKal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
2 days agoगुजरात में UCC को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, उत्तराखंड के बाद बना दूसरा राज्य
2 days agoक्या है गुजरात सरकार का 'ऑपरेशन गंगाजल'? क्यों 2 IAS अफसरों को जबरन किया रिटायर
2 days agoRajkot: अस्पताल की बड़ी लापरवाही, शव की हुई अदला बदली, दूसरे परिवार ने गलती से किया अंतिम संस्कार
3 days agoगुजरात कांग्रेस में लौट सकते हैं पूर्व CM शंकरसिंह वाघेला, हाईकमान के फैसले का इंतजार
3 days ago12 महीने में 3 फैमिली मेंबर्स का मर्डर, नानी की हत्या कर ड्रम में सीमेंट से चुनवाया शव; 4 साल बाद चौंकाने वाला खुलासा
3 days ago150 साल बाद गुजरात के कच्छ में दिखा ये दुर्लभ सांप, वन विभाग और विशेषज्ञ भी हुए हैरान
4 days agoभारत की पहली LNG ट्रेन की 5 बड़ी खासियतें, साबरमती से हुई शुरुआत, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines