'पाकिस्तान के लिए तुर्किये और अजरबैजान भाई जैसे', त्रिपक्षीय सम्मेलन में शहबाज शरीफ ने भारत पर कही ये बात

भारत से पिटने के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ विदेश दौरे पर निकले हैं। लाचिन शहर में पाकिस्तान, तुर्किये और अरजबैजान के राष्ट्राध्यक्षों के बीच बैठक हुई और कई मुद्दों पर तीनों देशों में वार्ता हुई।

Pakistan Azerbaijan Turkey

लाचिन शहर में अजरबैजान, तुर्की और पाकिस्तान के नेताओं का त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन हुआ।

ईरान की यात्रा के समापन के लिए पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ अजरबैजान पहुंचे, जहां त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन का आयोजन हुआ। यह त्रिपक्षीय सम्मेलन लाचिन शहर में पाकिस्तान, अजरबैजान और तुर्किये के बीच हुआ। इस दौरान शहबाज शरीफ ने अजरजैबान और तुर्किये को पाकिस्तान का भाई बताया और भारत को लेकर बड़ी बात कही।

विज्ञापन

त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान भाग्यशाली है कि उसके पास तुर्किये और अजरबैजान जैसे ईमानदार भाई हैं। आप अटल चट्टान की तरह हमारे साथ खड़े रहे। इस पर तुर्किये के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने कहा कि तुर्किये, अजरबैजान और पाकिस्तान को रक्षा सहयोग बढ़ाना चाहिए।

विज्ञापन

भारत पर क्या बोले शहबाज शरीफ?

पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ ने एक बार फिर कहा कि हम भारत के साथ व्यापार समेत अन्य मुद्दों पर बातचीत करना चाहते हैं। हालांकि, भारत सरकार ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि अब पाकिस्तान से सिर्फ आतंकवाद और पीओके पर ही बातचीत होगी।

विज्ञापन

जानें क्यों विदेश के दौरे पर निकले हैं पाकिस्तानी पीएम?

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया और पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। पाकिस्तान ने भी नापाक हमलों की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना ने आसमान में ड्रोन और मिसाइलों को मार गिराया। इसके बाद भारत ने दुनिया के सामने आतंकवाद के मामले में पाकिस्तान को बेनकाब करने के लिए सांसदों के डेलिगेशन को कई देशों के दौरे पर भेजे हैं। इसके जवाब में पाकिस्तान की ओर से अकेले ही शहबाज शरीफ अपने दोस्त देशों के दौरे पर निकले हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ