Jagannath Rath Yatra: गुजरात में मंगलवार को दो मंजिला इमारत का छज्जा गिरने से आठ लोग घायल हो गये। जबकि एक युवक की मौत हो गई। घटना अहमदाबाद के दरियापुर में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान हुई। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
अहमदाबाद में मंगलवार को जमालपुर स्थित भगवान जगन्नाथ की 146वीं रथ यात्रा सुबह करीब साढ़े सात बजे शुरू हुई। भगवान की एक झलक पाने के लिए 18 किलोमीटर के भव्य जुलूस के रास्ते में लाखों श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा।
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सुबह सोने की झाड़ू से रथों के रास्ते को साफ करने की प्रतीकात्मक रस्म ‘पहिंद विधि’ की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी तड़के मंदिर में मंगला आरती में हिस्सा लिया।
कडियानाका इलाके में हुआ हादसा
कड़ी सुरक्षा के बीच निकाली गई रथ यात्रा में दर्जनों हाथी शामिल थे, साथ ही ऊंटों द्वारा खींची जाने वाली गाड़ियां और भक्ति विषयों पर झांकी वाले ट्रक भी शामिल थे। रथयात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। शाम पांच बजे तीथों रथ दरियापुर पहुंचे।
यहां एक मंदिर के पास करीब 15 मिनट के लिए रोका गया। जब यात्रा कडियानाका इलाके में पहुंची तो दो मंजिला मकान का छज्जा ढह गया। छज्जे पर तमाम लोग सवार थे। इसके बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। घायलों को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां एक को मृत घोषित कर दिया गया।
संबंधित खबरें
अदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
13 hrs agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
1 day agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
2 days ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
4 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
6 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
6 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
6 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
7 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
8 days agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines