---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

Titanic Tourist Submarine: टाइटैनिक दिखाने गई लापता पनडुब्बी में ब्रिटेन-पाकिस्तान के अरबपति, खत्म होने वाली है ऑक्सीजन

Titanic Tourist Submarine: दुनिया की चर्चित जहाज टाइटैनिक एक बार फिर चर्चा में है। वजह एक टूरिस्ट पनडुब्बी है। वह लापता हो गई है। पनडुब्बी पर पांच लोग सवार थे, जो टाइटैनिक देखने गए थे। लापता लोगों में पाकिस्तान का अरबपति शख्स है। उसका बेटा भी उसके साथ था। उनके परिवार ने मंगलवार को यह […]

---विज्ञापन---

Titanic Tourist Submarine: दुनिया की चर्चित जहाज टाइटैनिक एक बार फिर चर्चा में है। वजह एक टूरिस्ट पनडुब्बी है। वह लापता हो गई है। पनडुब्बी पर पांच लोग सवार थे, जो टाइटैनिक देखने गए थे। लापता लोगों में पाकिस्तान का अरबपति शख्स है। उसका बेटा भी उसके साथ था। उनके परिवार ने मंगलवार को यह जानकारी दी। वहीं एक अन्य ब्रिटिश बिजनेसमेन भी पनडुब्बी में सवार था।

अधिकारियों के अनुसार, ओशनगेट एक्सपेडिशंस द्वारा संचालित 21-फुट (6.5-मीटर) पनडुब्बी ने रविवार समुद्र में गोता लगाया था। लेकिन लेकिन दो घंटे से भी कम समय में सतह से संपर्क टूट गया। पनडुब्बी का नाम सिफर्ट टाइटन है। इस पनडुब्बी में 96 घंटे ऑक्सीजन की आपूर्ति रहती है। फिलहाल अमेरिका, कनाडा की नेवी फोर्स पनडुब्बी की खोज में लगी हैं।

---विज्ञापन---

शहजादा खुद कारोबारी, पिता पाकिस्तान के सबसे अमीर शख्स

पनडुब्बी में पाकिस्तान के अरबपति कारोबारी 48 वर्षीय शहजादा दाऊद और उनके 19 साल के बेटे सुलेमान भी सवार हैं। शहजादा दाऊद ब्रिटेन में रहते हैं। शहजादा के पिता हुसैन दाऊद को पाकिस्तान के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में शामिल हैं।

वहीं, ब्रिटेन के अरबपति कारोबारी हामिश हार्डिंग के परिवार का कहना है कि वो भी पनडुब्बी में सवार हें। पिछले हफ्ते उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी इस यात्रा की जानकारी दी थी।

---विज्ञापन---

आठ दिन की यात्रा, एक टिकट दो करोड़ रुपए में

टाइटैनिक को दिखाने के लिए पनडुब्बी आठ दिन की यात्रा पर गई थी। एक टिकट की कीमत ढाई लाख डॉलर यानी लगभग दो करोड़ रुपए है। यात्रा के दौरान पनडुब्बी टाइटैनिक जहाज के मलबे के पास समु्द्र में 3800 मीटर नीचे डुबकी लगाती है।

अपने समय का सबसे बड़ा जहाज था टाइटैनिक

टाइटैनिक अपने समय का सबसे बड़ा जहाज था। 15 अप्रैल 1912 को इंग्लैंड से न्यूयॉर्क तक अपनी यात्रा पर निकला था। लेकिन रास्ते में एक हिमखंड से टकराने के बाद डूब गया था। जहाज पर 2200 यात्री सवार थे। 1500 से अधिक क्रू मेंबर्स थे। सभी की मौत हो गई थी।

---विज्ञापन---

गहरे समुद्र में मलबे की खोज 1985 में की गई थी और तब से विशेषज्ञों द्वारा इसका पता लगाया जा रहा है। इस साल फरवरी में मलबे की पिछली यात्राओं में से एक का एक वीडियो जारी किया गया था। जिसमें जहाज के अवशेषों के 80 मिनट के अनकट फुटेज की पेशकश की गई थी। मई में जहाज़ की तबाही का पहला पूर्ण आकार का 3डी स्कैन प्रकाशित किया गया था।

यह भी पढ़ेंTitanic Tourist Submarine: पर्यटकों को टाइटैनिक का मलबा दिखाने ले गई पनडुब्बी लापता, अटलांटिक महासागर में खोज-बचाव जारी

---विज्ञापन---
First published on: Jun 20, 2023 06:35 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola