NEET 2024 Topper Fail 12th Exam: नीट 2024 इस बार काफी विवादों में रही। पेपर लीक और रिजल्ट को काफी हायतौबा मची। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर एनटीए ने दोबारा परीक्षा परिणाम जारी किया। देश की इस प्रतिष्ठित परीक्षा में इतने दाग लगे कि इसे धुलने में शायद सालों लग जाएंगे। इस बीच एक और मामले के खुलासे से इस परीक्षा के परिणामों पर अभी भी सवाल उठा रहे हैं। चौंकाने वाला यह मामला गुजरात से है।
यहां एक छात्रा को नीट परीक्षा में 720 में 705 नंबर मिले लेकिन वह 12वीं बोर्ड की परीक्षा में फेल हो गई। इतना ही नहीं छात्रा मार्च में आयोजित 12वीं की परीक्षा में केमिस्ट्री और फिजिक्स में फेल हो गई। इसके बाद लड़की ने जून में 12वीं बोर्ड की पूरक परीक्षा दी। ऐसे में पूरक परीक्षा में भी छात्रा भौतिक विज्ञान में पास नहीं हो पाई। उसे भौतिक विज्ञान में मूल परीक्षा में 21 नंबर मिले और पूरक परीक्षा में सिर्फ 22 अंक ही मिले। हालांकि रसायन विज्ञान में वह 33 नंबर लेकर पास हो गई।
फिजिक्स की परीक्षा पास नहीं कर पाई छात्रा
ऐसे में छात्रा 12वीं की परीक्षा में पास नहीं होने के कारण नीट की काउंसिलिग में हिस्सा नहीं ले पाएगी लेकिन नीट के नतीजों पर दोबारा सवाल जरूर खड़ा हो गया है। उसके नीट परीक्षा में आए 705 नंबर सवालों के घेरे में है। नीट की टाॅपर होने के बावजूद भी वह मेडिकल परीक्षा में हिस्सा नहीं ले पाएगी। नीट में टाॅप करने वाली छात्रा के फेल होने की खबर ने हंगामा मचा दिया है। क्योंकि मामला नीट की गड़बड़ी से जुड़ा है और सुप्रीम कोर्ट भी यह बात मान चुका है कि परीक्षा में बड़े स्तर पर गड़बड़ी नहीं हुई ऐसे में दोबारा परीक्षा नहीं करवाई जाएगी।
ये भी पढ़ेंः Videos: हिमाचल में 5 जगह बादल फटने से तबाही का मंजर; अब तक 11 की मौत, 50 से ज्यादा लापता
मामले की जांच होनी चाहिए
इस मामले को लेकर गुजरात शिक्षा बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा कि इस मामले को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट में नीट की गड़बड़ियों को लेकर सुनवाई हुई थी। उन्होंने कहा कि ये हैरान करने वाली बात है कि जो छात्रा नीट की परीक्षा में टाॅप करती है लेकिन वह 12वीं की परीक्षा में फेल हो रही है। इस मामले की जांच होनी चाहिए।
ये भी पढ़ेंः दिल्ली के बाद अब जयपुर के बेसमेंट में डूबीं 3 जिंदगियां, कैसे बारिश का पानी निगल गया परिवार
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
3 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
4 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
6 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
7 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
8 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
9 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
10 days agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
11 days agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
12 days agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines