गुजरात में पीएम मोदी के रोड शो की तस्वीरें, कर्नल सोफिया कुरैशी का परिवार भी आया नजर

PM Vadodara Road Show: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज से गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री मोदी आज सुबह वडोदरा पहुंचे, जहां उन्होंने रोड शो किया। रोड शो में भारी संख्या में लोग शामिल हुए, जिसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं।

PM Modi

PM Vadodara Road Show: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुजरात के वडोदरा पहुंचे, जहां पर उनका भव्य स्वागत हुआ। रोड शो के दौरान पीएम मोदी पर फूलों की बारिश की गई। पीएम को देखने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे, जिसमें बहुत से विदेशी छात्र भी थे। इसके अलावा, पीएम का स्वागत करने के लिए कर्नल सोफिया कुरैशी का परिवार भी वहां मौजूद रहा, जिन्होंने पीएम पर पुष्प वर्षा की। इन दो दिनों में करोड़ों की परियोजनाओं की शुरुआत की जाएगी। यहां पीएम के रोड शो की कुछ तस्वीरें और वीडियो देखिए।

विज्ञापन

पीएम के रोड शो में उमड़ी भारी भीड़

गुजरात के वडोदरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो में भारी संख्या में लोग शामिल हुए। इसमें बहुत से अंतर्राष्ट्रीय छात्रों ने भी हिस्सा लिया। पीएम को देखने के बाद उनके रिएक्शन भी सामने आए हैं। गुजरात में पढ़ने वाले जिम्बाब्वे के एक छात्र ने पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कहा कि ‘हम आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ खड़े हैं। जब उन्होंने (आतंकवादियों ने) पर्यटकों पर हमला किया, तो भारत ने नागरिकों पर नहीं, बल्कि आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया। हम भारत का समर्थन करते हैं।’

विज्ञापन

कर्नल सोफिया की बहन भी हुईं शामिल

भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के परिवार के सदस्य भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पुष्प वर्षा की। कर्नल सोफिया कुरैशी की जुड़वां बहन शायना सुनसारा ने कहा कि ‘पीएम मोदी से मिलकर हमें अच्छा लगा। पीएम मोदी ने महिला सशक्तिकरण के लिए बहुत कुछ किया है।’ शायना ने बहन सोफिया के बारे में कहा कि ‘सोफिया मेरी जुड़वां बहन है। जब आपकी बहन देश के लिए कुछ करती है, तो यह न केवल मुझे बल्कि दूसरों को भी प्रेरित करती है। वह अब सिर्फ मेरी बहन नहीं, बल्कि देश की बहन भी है।’

विज्ञापन

रोड शो के दौरान पीएम मोदी ने हाथ हिलाकर दर्शकों का अभिवादन किया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: गुजरात के 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ