---विज्ञापन---

गुजरात के 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट

गुजरात के कई जिलों में मौसम में बदलाव आया है। अहमदाबाद और गांधीनगर में देर शाम मौसम में अचानक बदलाव हुआ। वहीं, तेज हवाओं के साथ आए छोटे चक्रवात का असर देखा गया है। IMD ने राज्य में 30 मई तक भारी बारिश की संभावना जताई है।

गुजरात में इन दिनों मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। राज्य में इन दिनों भारी बारिश और आंधी का दौर चल रहा है। मौसम विभाग की मानें, अरब सागर में कम दबाव प्रणाली सक्रिय होने के कारण, गुजरात में 30 मई तक 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने के साथ बारिश का अनुमान है। दूसरी ओर, आज उत्तर गुजरात के जिलों में भी देर शाम से बारिश का मौसम बना हुआ है। ऐसे में मौसम विभाग ने अगले 3 घंटों के लिए बड़ा पूर्वानुमान लगाया है।

मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 3 घंटों के दौरान राज्य के बनासकांठा, मेहसाणा, साबरकांठा, अरावली, गांधीनगर, अहमदाबाद, सुरेंद्रनगर, महिसागर, खेड़ा, दाहोद, पंचमहल, नवसारी, डांग, वलसाड जिलों में तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही कुछ हिस्सों में गरज के साथ मध्यम बारिश की भी संभावना है। इसके अलावा गुजरात के पाटन, आणंद, वडोदरा, छोटा उदेपुर, भरूच, नर्मदा, सूरत और तापी जिलों में भी 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

---विज्ञापन---

इन जिलों में आंधी का अलर्ट

इसके अलावा IMD ने दक्षिण गुजरात क्षेत्र के नर्मदा, सूरत, डांग, नवसारी, वलसाड, तापी, दमन, दादरा नगर हवेली, जूनागढ़, अमरेली, भावनगर, गिर सोमनाथ और दीव जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही IMD ने उत्तर गुजरात के बनासकांठा, पाटन, मेहसाणा, साबरकांठा, गांधीनगर, अरावली, खेड़ा, अहमदाबाद, आनंद, पंचमहल, दाहोद और महिसागर जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, आईएमडी ने इन जिलों में तूफान आने का भी यलो अलर्ट जारी किया है।

---विज्ञापन---

26 मई को कैसा रहेगा मौसम?

वहीं मौसम विभाग के अनुसार 26 मई तक सौराष्ट्र के मोरबी, सुरेन्द्रनगर, अमरेली, जामनगर, राजकोट, बोटाद, देवभूमि द्वारका, पोरबंदर, जूनागढ़, भावनगर, गिर-सोमनाथ, वडोदरा, छोटा उदेपुर, भरूच, नर्मदा, सूरत, तापी, डांग, नवसारी और वलसाड जिलों में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा राज्य के अन्य हिस्सों में भी छिटपुट वर्षा की बौछारें पड़ सकती हैं।

ये भी पढ़ें- गुजरात के 35 जिलों में बारिश, 12 जिलों में आंधी का अलर्ट, जानें 30 मई तक कैसा रहेगा मौसम

First published on: May 26, 2025 07:39 AM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola