मध्यप्रदेश में जहरीले कफ सिरप से बच्चों की मौत के मामले ने अब पूरे देश को हिला कर रख दिया है. और अब इस कांड का बड़ा सिरा गुजरात से जुड़ता दिख रहा है. जांच में अहमदाबाद और सुरेंद्रनगर की दो फार्मा कंपनियों के सिरप में खतरनाक रासायनिक पदार्थ डायएथिलीन ग्लाइकॉल (DEG) की अत्यधिक मात्रा पाई गई है.
मध्यप्रदेश में बच्चों की मौत का कारण बने कफ सिरप कांड में गुजरात की भूमिका और भी गंभीर होती जा रही है. अब तक की जांच में सामने आया है कि गुजरात की दो कंपनियों ‘रेडनेक्स फार्मास्युटिकल (Rednex Pharmaceuticals) और शेप फार्मा प्राइवेट लिमिटेड (Shape Pharma Pvt. Ltd.)’ द्वारा बनाए गए सिरप में जहरीले रासायनिक तत्व की मात्रा खतरनाक स्तर तक पहुंच चुकी थी.
निर्धारित मात्रा से अधिक मिला डायएथिलीन ग्लाइकॉल
- शेप फार्मा के Relife Syrup में डायएथिलीन ग्लाइकॉल की मात्रा 0.616% पाई गई.
- रेडनेक्स फार्मास्युटिकल के Respifresh TR Syrup में यह मात्रा 1.342% तक पहुंच गई.
यह मात्रा स्वास्थ्य मानकों से कहीं अधिक है और बच्चों के लिए घातक साबित हो सकती है. यही वजह है कि मध्यप्रदेश सरकार ने दोनों सिरप की बिक्री और वितरण पर तत्काल प्रतिबंध लगा दिया है. जांच में सामने आया कि ये दोनों कंपनियां मध्यप्रदेश में सप्लाई होने वाले कफ सिरप में इस्तेमाल होने वाला रॉ मटीरियल तैयार करती थीं. सुरेंद्रनगर की कंपनी ने तो सीधे तौर पर एक मध्यप्रदेश स्थित दवा कंपनी को कच्चा माल भेजा था.
यह भी पढ़ें: पेन की इंक और केमिकल, कीड़े-मकौड़ों से भरा प्लांट… कफ सिरप कांड में 5 बड़े खुलासे
अब गांधीनगर औषधि विभाग की टीम अहमदाबाद और सुरेंद्रनगर में स्थित दोनों कंपनियों की सघन जांच कर रही है. 14 नमूने मध्यप्रदेश को भेजे गए हैं और 13 अन्य नमूने गुजरात में ही परीक्षण के लिए लिए गए हैं. दोनों कंपनियों में उत्पादन फिलहाल बंद करा दिया गया है. बाजार में पहले से बेचे गए सभी बैचों को वापस बुलाने के निर्देश जारी किए गए हैं. साथ-साथ केंद्र की एजेंसियों ने भी जांच शुरू कर दी है.
हालांकि, राज्य के खाद्य एवं औषधि आयुक्तालय ने अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है और रहस्यमय चुप्पी साधे हुए है. जानकारी के मुताबिक, मध्यप्रदेश सरकार द्वारा दिए गए 10 मानक-विरोधी सिरप नमूनों में से दो गुजरात की कंपनियों के हैं. इससे स्पष्ट है कि बच्चों की मौत के इस मामले का तार सीधे तौर पर गुजरात से जुड़ता है.
यह भी पढ़ें: सीएम मोहन यादव की सख्त कार्रवाई, ड्रग कंट्रोलर को हटाया; डिप्टी ड्रग कंट्रोलर और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
बच्चों की जान लेने वाले जहरीले कफ सिरप का धागा अब गुजरात तक जा पहुंचा है. सवाल ये उठता है कि आखिर दवा निर्माण जैसी संवेदनशील प्रक्रिया में इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हो सकती है? क्या मुनाफे के लालच में फार्मा कंपनियां लोगों की जान से खिलवाड़ कर रही हैं? फिलहाल जांच जारी है, और उम्मीद है कि इस मामले में जल्द ही बड़ी कार्रवाई देखने को मिल सकती है.
संबंधित खबरें
'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
1 day agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
1 day agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
2 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
10 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
11 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
12 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
14 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
14 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
15 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines