Morbi Tragedy: गुजरात के मोरबी पुल हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज इतना दर्दनाक है कि इसे देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। वीडियो में दिख रहा है कि हादसे के पहले हैंगिंग ब्रिज हिल रहा था। इस दौरान ब्रिज पर भीड़ भी थी। कुल लोग पुल के हिलने के बाद सतर्क हो जाते हैं और पुल के दोनों छोर (दाएं और बाएं) को पकड़ने की कोशिश करते हैं लेकिन चंद सेकंड में पुल टूटकर नदी में गिर जाता है।
अभी पढ़ें – कल मोरबी दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, जाने से पहले की हाईलेवल मीटिंग
हादसे में सोमवार सुबह मृतकों की संख्या 141 पहुंच गई, इनमें 25 बच्चे शामिल हैं। वहीं, करीब 177 लोगों को बचाया गया है। बता दें कि रविवार शाम 6.30 बजे केबल सस्पेंशन ब्रिज टूट गया। 143 साल पुराने इस ब्रिज को मरम्मत के बाद हाल ही में खोला गया था।
हादसे के पीछे का कारण भीड़ बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि रविवार होने की वजह से भीड़ ज्यादा हो गई। सूत्रों के मुताबिक, ब्रिज एक साथ करीब 150 लोगों का भार सह सकता है लेकिन करीब 300 से ज्यादा लोग हादसे के वक्त ब्रिज पर थे। उधर, जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर (02822243300) जारी किया है। घायलों के इलाज के लिए मोरबी और राजकोट हॉस्पिटल में इमरजेंसी वार्ड बनाया गया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख
हादसे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केवडिया में आयोजित एक कार्यक्रम में हादसे को लेकर दुख जाताया। वहीं नेपाल के प्रधानमंत्री और सिंगापुर के उच्चायुक्त ने भी मोरबी हादसे को लेकर दुख जताया है। गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल आज तड़के मोरबी में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने तलाशी अभियान, राहत-बचाव अभियान, घायलों के इलाज सहित सभी मामलों की जानकारी ली और मोरबी ब्रिज हादसे के बाद व्यवस्था को आवश्यक निर्देश दिए।
गोताखोरों की ली जा रही है मदद: NDRF कमांडेंट
NDRF कमांडेंट वीवीएन प्रसन्न कुमार ने बताया कि आमतौर पर यह नाव पलटने की घटना होती है, लेकिन ये बड़ा हादसा है। हमारे सामने चुनौती ये है कि पानी गंदा है जो गोताखोरों के लिए भी चुनौती बन रही है। उन्होंने बताया कि हमने क्षेत्र को सिविल प्रशासन, एसडीआरएफ, प्राथमिकी सेवा, सेना, नौसेना, आईएएफ, एनडीआरएफ के बीच 3 में विभाजित किया। हमारे गोताखोरों ने लोगों को बचाया और हमारे इलाके से शव बरामद किए। हमें संदेह है कि पुल के नीचे फंसे लोग हो सकते हैं जो ढह गया, हम गहरे गोताखोरों की मदद ले रहे हैं।
कांग्रेस ने उठाई जांच की मांग
कांग्रेस ने मोरबी हादसे की जांच की मांग की है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि ब्रिज हादसे पर हम कोई राजनीति नहीं करना चाहते, मामले की जांच HC के रिटायर्ड जजों से कराई जाए। इससे पहले कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने ट्विटर पर गुजरात में हुई त्रासदी की निंदा की और पूछा, “लोगों की मौत, 100 घायलों के लिए कौन जिम्मेदार है?” उन्होंने यह भी कहा कि मोरबी नगर मुख्य अधिकारी का हवाला देते हुए मोरबी पुल को आधिकारिक अनुमति के बिना खोला गया था।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
राजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
9 hrs agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
8 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
9 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
11 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
12 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
13 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
14 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
15 days agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
16 days agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines