5 worker Died in Mehsana: गुजरात के मेहसाणा में शनिवार दोपहर को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक निर्माण स्थल पर मिट्टी धंसने से 5 मजदूरों की मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस ने दी। घटना जिला मुख्यालय से 37 किमी. दूर कादी शहर के पास हुई।
कादी थाने के इंस्पेक्टर प्रहलाद सिंह ने बताया कि जसलपुर गांव में फैक्ट्री बनाने के लिए कई मजदूर भूमिगत टैंक खोद रहे थे। तभी गीली मिट्टी धंस गई और वे मिट्टी में दब गए। पांचों मजदूरों के शव बरामद कर लिए गए हैं। अभी भी 3-4 मजदूूरों के मिट्टी में दबे होने की आशंका है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
जहां पर हादसा हुआ है वो कादी के बाहरी इलाके में स्थित है। वहीं फैक्ट्री का नाम स्टील आईनाॅक्स स्टेलनेस प्राइवेट लिमिटेड है। फिलहाल जेसीबी की मदद से मिट्टी हटाने का काम जारी है।
ये भी पढ़ेंः हरियाणा के इस जिले में दशहरे के दिन नहर में गिरी कार, 3 बच्चों समेत 8 लोगों की मौत
जानकारी के अनुसार अभी मजदूर टैंक में पक्की दीवार बनाने का काम कर रहे थे। तभी अचानक से ढही मिट्टी में 7 से ज्यादा मजदूर दब गए। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस मंगवाई। फिलहाल जेसीबी के जरिए मिट्टी हटाने का काम किया जा रहा है।
ये भी पढ़ेंः ‘मदरसों को पैसा देना बंद कर दो…’, राष्ट्रीय बाल सरंक्षण आयोग ने राज्यों से ऐसा क्यों कहा?
संबंधित खबरें
सूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
4 hrs agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
6 hrs agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
21 hrs agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
1 day agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
1 day ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
4 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
4 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
5 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
13 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines