5 मजदूरों की मौत, मेहसाणा में कस्ट्रक्शन साइट पर मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा

5 worker Died in Mehsana: गुजरात के मेहसाणा में शनिवार दोपहर को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक निर्माण स्थल पर मिट्टी धंसने से 5 मजदूरों की मौत हो गई।

5 worker Died in Mehsana

5 worker Died in Mehsana

5 worker Died in Mehsana: गुजरात के मेहसाणा में शनिवार दोपहर को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक निर्माण स्थल पर मिट्टी धंसने से 5 मजदूरों की मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस ने दी। घटना जिला मुख्यालय से 37 किमी. दूर कादी शहर के पास हुई।

विज्ञापन

कादी थाने के इंस्पेक्टर प्रहलाद सिंह ने बताया कि जसलपुर गांव में फैक्ट्री बनाने के लिए कई मजदूर भूमिगत टैंक खोद रहे थे। तभी गीली मिट्टी धंस गई और वे मिट्टी में दब गए। पांचों मजदूरों के शव बरामद कर लिए गए हैं। अभी भी 3-4 मजदूूरों के मिट्टी में दबे होने की आशंका है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

विज्ञापन

जहां पर हादसा हुआ है वो कादी के बाहरी इलाके में स्थित है। वहीं फैक्ट्री का नाम स्टील आईनाॅक्स स्टेलनेस प्राइवेट लिमिटेड है। फिलहाल जेसीबी की मदद से मिट्टी हटाने का काम जारी है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अभी मजदूर टैंक में पक्की दीवार बनाने का काम कर रहे थे। तभी अचानक से ढही मिट्टी में 7 से ज्यादा मजदूर दब गए। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस मंगवाई। फिलहाल जेसीबी के जरिए मिट्टी हटाने का काम किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ