Heeraben Modi Passes Away: PM मोदी की मां के निधन पर खड़गे ने जताया दुख, बोले- प्रधानमंत्री के साथ हमारी संवेदनाएं

Heeraben Modi Passes Away

Heeraben Modi Passes Away: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा के निधन पर राजनेताओं ने दुख जताया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं ने दुख जताया है। बता दें कि पीएम मोदी की मां हीरा बा ने अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में आज सुबह 3.30 बजे अंतिम सांस ली।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा को मंगलवार को सांस लेने में दिक्कत के बाद आनन-फानन में अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल के कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया था।

हीरा बा के निधन पर पक्ष-विपक्ष समेत तमान नेताओं ने दुख जताया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। दुख की इस घड़ी में हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं नरेंद्र मोदी और उनके पूरे परिवार के साथ हैं।

https://twitter.com/kharge/status/1608651735576481794

प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता जी के निधन का दुखद समाचार मिला। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान दें एवं नरेंद्र मोदी और उनके परिवार के समस्त सदस्यों को पीड़ा के इन क्षणों में साहस दें। ॐ शांति!

https://twitter.com/priyankagandhi/status/1608653823366828035

कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी ने भी पीएम मोदी की मां हीराबा के निधन पर शोक जताया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद मोदी की माताजी, हीरा बा के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। इस मुश्किल समय में नरेंद्र मोदी और उनके परिवार के सदस्यों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।

https://twitter.com/RahulGandhi/status/1608681921625853956

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ