Gujarat: महिला पंचायत सदस्य की हॉकी से पिटाई, बाल काटे, सामने आई ये वजह

पुलिस घटनास्थल के आसपास वारदात के दौरान मौजूद दुकानदारों और सीसीटीवी फुटेज खंगालकर मामले की तफ्तीश में जुटी है।

World News in Hindi

Woman panchayat member attacked in Gujarat over ‘love affair’: गुजरात में एक महिला पंचायत सदस्य की हॉकी से बुरी तरह पिटाई करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला पर पांच लोगों ने हमला किया, जिसमें एक महिला भी शामिल है। हमलावर महिला का आरोप है कि पंचायत सदस्य का उसके पति से अवैध संबंध हैं और मना करने के बावजूद वह उससे अपना रिश्ता तोड़ने को तैयार नहीं है।

जानकारी के अनुसार पीड़िता सोनगढ़ तालुका पंचायत सदस्य उर्मिला गामित हे। शनिवार को उस पर कथित तौर पर हॉकी से पांच लोगों ने हमला किया। हमला करने में पिता-पुत्र समेत शोभना गामित नामक एक महिला पर भी आरोप है। जबकि शोभाना ने उर्मिला पर ही उसके पति से प्रेम प्रसंग होने की बात कही है।

बेटी के साथ घर लौट रही थी महिला पंचायत सदस्य

पुलिस के अनुसार उर्मिला अपनी बेटी के साथ घर लौट रही थी, इस दौरान उस पर हमला हुआ है। इस हमले में उसके हाथ पैर में गंभीर चोट आई है। वहीं, उर्मिला ने हमलावरों द्वारा उसकी सोने की चेन लेने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने इस पूरे मामले में एक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। मारपीट का मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

घायल महिला की हालत गंभीर, पुलिस ले रही बयान

उर्मिला का आरोप है कि हमलावरों ने उसके बाल भी काट दिए। फिलहाल पुलिस घटनास्थल के आसपास वारदात के दौरान मौजूद दुकानदारों और सीसीटीवी फुटेज खंगालकर मामले की तफ्तीश में जुटी है। उर्मिला अभी अस्पताल में भर्ती है, उसके पैर, हाथ और कमर में चोट आई है। पुलिस के अनुसार पीड़िता के बयान लिए जा रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ