Irfan Pada arrested: गुजरात के झालोद से बीजेपी पार्षद हिरेन पटेल की हत्या में फरार आरोपी इरफान को पुलिस की एटीएस यूनिट ने गिरफ्तार किया है। साल 2020 में इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया था, तभी से इरफान फरार चल रहा था। एटीएस के अनुसार आरोपी को इंदौर के खजराना इलाके से गिरफ्तार किया गया है। बता दें राजनीतिक प्रतिस्पर्धा के चलते हिरेन पटेल की गाड़ी से कुचलकर हत्या की गई थी।
साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन नरसंहार में दोषी
पुलिस के अनुसार आरोपी का पूरा नाम इरफान पाडा है। वह गोधरा के साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन नरसंहार मामले में भी दोषी है। उसे निगम पार्षद की हत्या की सुपारी दी गई थी। जिसके बाद पाडा ने हिरेन पटेल की दिनचर्या की रेकी की और 27 सितंबर 2020 की सुबह जब हिरेन सैर पर निकले थे तो उसने उनकी गाड़ी से कुचल कर हत्या कर दी। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले में आगे की जांच की जा रही है।
पूर्व सांसद के बेटे ने दी थी सुपारी
पुलिस के अनुसार फोन सर्विलांस के जरिए इरफान को पकड़ा गया है। यह पूरा मामला राजनीतिक द्वेष का है। पुलिस जांच में पता चला था कि दाहोद के पूर्व सांसद बाबूभाई कटारा के बेटे अमित कटारा ने इमरान को इस हत्याकांड की सुपारी दी थी। इमरान ने आगे मोहम्मद समीर, सज्जन सिंह उर्फ करण, इरफान और अजय के साथ मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिया था। गुजरात एटीएस इससे पहले इमरान को गिरफ्तार किया था। इमरान ने इरफान के बारे में जानकारी दी थी।
ये भी पढ़ें: Bank में अनोखी सेंधमारी, चंद घंटों में उड़ गए 332 करोड़; अब उठाना पड़ा यह कदम
यह भी जानें
पुलिस ने इरफान के बारे में कोर्ट को सूचना दे दी है। पुलिस के अनुसार 2020 में झालोद नगर पालिका पर कांग्रेस की सत्ता थी, अमित कटारा की पत्नी किंजल उसकी अध्यक्ष थीं। 26 अगस्त को चुनाव होना था इससे पहले हिरेन पटेल कांग्रेस पार्षदों को अपने साथ मिला लिया था और ठीक चुनाव से पहले हिरेन दौरे पर चले गए। योजना के मुताबिक कांग्रेस पार्षदों ने पार्टी के खिलाफ काम किया और सोनलबेन को नगर पालिका का अध्यक्ष बना दिया, जबकि एक निर्दलीय महिला पार्षद को उपाध्यक्ष चुना गया। कांग्रेस पार्षदों के दलबदल के कारण बीजेपी नगर पालिका पर सत्ता में आ गई ,जो अमित कटारा बर्दाश्त नहीं कर पाया और इसलिए अमित ने अजय कलाल के साथ मिलकर पटेल को मारने के लिए सुपारी थी।
इनपुट-भूपेंद्र सिंह ठाकुर
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
5 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
7 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
8 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
9 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
10 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
11 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
12 days agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
13 days agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
14 days agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines