Gujarat News: 2010 बैच की आईपीएस अधिकारी श्वेता श्रीमाली को गुजरात सरकार ने रिलीव कर दिया है। वे अब प्रतिनियुक्ति पर केंद्र सरकार के साथ काम करेंगी। उन्हें इंटेलिजेंस ब्यूरो में डिप्टी डायरेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है। उनके पास गुजरात की सबसे संवेदनशील जेल साबरमती के अधीक्षक की जिम्मेदारी थी। साबरमती जेल में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई बंद है। जिसे जेल की हाई सिक्योरिटी सेल में रखा गया है। श्रीमाली की जगह अब जेल सुपरिंटेंडेंट की जिम्मेदारी IPS अधिकारी डॉ. निधि ठाकुर को सौंपी गई है। वे 2020 बैच की अफसर हैं, इससे पहले निधि वडोदरा मध्यस्थ जेल के सुपरिंटेंडेंट पद पर तैनात थीं। बता दें कि गुजरात सरकार ने हाल ही में 25 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं।
यह भी पढ़ें:मणिपुर को दहलाने की साजिश, ICICI बैंक और कांगला फूड्स से मिले ग्रेनेड; सुरक्षाबलों ने जताई ये आशंका
निधि ठाकुर मूल रूप से बिहार की रहने वाली हैं। साबरमती जेल में लॉरेंस बिश्नोई के अलावा कई बड़े गैंगस्टर बंद हैं। लॉरेंस बिश्नोई का नाम हाल ही में महाराष्ट्र के एनसीपी लीडर बाबा सिद्दीकी की हत्या में आया था। पेश से डॉक्टर रहीं निधि ठाकुर 2020 में सिविल सेवाओं के लिए चयनित हुई थीं। वे पटना के PMCH में तैनात रह चुकी हैं। निधि ठाकुर DMMCH से MBBS कर चुकी हैं। वे गोल्ड मेडलिस्ट रही हैं। उनके पिता अजय कुमार ठाकुर भी बिहार प्रशासनिक सेवा के रिटायर्ड अधिकारी हैं। निधि मूल रूप से खगड़िया जिले के शिरनिया गांव की रहने वाली हैं। निधि ठाकुर जनरल मेडिसिन में एमडी की डिग्री भी हासिल कर चुकी हैं। वडोदरा जेल में तैनाती के दौरान उन्होंने कई सराहनीय काम किए थे। जिसके बाद सरकार ने उनको साबरमती जेल अधीक्षक जैसी अहम जिम्मेदारी सौंपी है।
लगातार दूसरी बार महिला को जिम्मेदारी
इससे पहले साबरमती जेल की कमान श्वेता श्रीमाली के पास थी, जो मूल रूप से राजस्थान की रहने वाली हैं। दूसरी बार लगातार किसी महिला अधिकारी को साबरमती जेल की अधीक्षक बनाया गया है। श्वेता श्रीमाली डांग जिले में बतौर एसपी काम कर चुकी हैं। इस दौरान उन्होंने कई अपराधियों को दबोचा था। जिसके बाद उनको लेडी सिंघम कहा जाने लगा था। सरकार ने उनको बतौर DIG प्रमोट कर साबरमती जेल की जिम्मेदारी दी थी। साबरमती जेल में यूपी का डॉन अतीक अहमद भी बंद रह चुका है। श्वेता के पति सुनील जोशी भी आईपीएस हैं, जिन्हें सिंघम कहा जाता है। वे गुजरात ATS में तैनात हैं, कई सफल ऑपरेशनों को अंजाम दे चुके हैं।
यह भी पढ़ें:‘कुछ लोग कानून का गलत फायदा उठा रहे…’, अतुल सुभाष के मामले में क्या बोले सांसद मनोज तिवारी?
संबंधित खबरें
सूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
6 hrs agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
8 hrs agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
1 day agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
1 day agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
1 day ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
4 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
4 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
5 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
13 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines