Watch Video: गुजरात में बर्निंग ट्रेन बनी Humsafar Express, धू-धू कर जल उठे दो कोच, यात्री कूदकर भागे
Edited By Bhola Sharma

Humsafar Express
Edited By Bhola Sharma

Humsafar Express
Humsafar Express Train Cought Fire in Gujarat Watch Video: गुजरात से बड़ी खबर सामने आई है। वलसाड स्टेशन के पास श्री गंगानगर हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन में भीषण आग लग गई। इससे ट्रेन में हड़कंप मच गया। यात्री अफरा-तफरी के बीच ट्रेन से नीचे कूदकर भागने लगे। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
देखिए VIDEO…
https://twitter.com/ANI/status/1705524574153269430
अधिकारियों ने बताया कि शनिवार दोपहर को गुजरात के वलसाड रेलवे स्टेशन से रवाना होने के कुछ ही देर बाद श्री गंगानगर हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन के जनरेटर कोच में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि बगल की कोच में भी आग लग गई। ट्रेन से धुआं उठता देख उसे रोका गया। यात्री उतरकर नीचे भागने लगे। गनीमत रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है।
रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि तिरुचिरापल्ली-श्री गंगानगर हमसफर एक्सप्रेस में दोपहर करीब दो बजे वलसाड स्टेशन से सूरत की ओर निकलते ही आग लग गई। संभवत: शॉर्ट सर्किट के कारण पावर कोच में आग लग गई और आसपास के बी1 तक फैल गई। कोच, पुलिस अधीक्षक करणराज वाघेला ने कहा कि आग अब नियंत्रण में है।
लेकिन इस घटना से यात्रियों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन को रोक दिया गया और सभी यात्री सुरक्षा के लिए ट्रेन से उतर गए।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: