Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में एअर इंडिया का विमान हादसे का शिकार हो गया। यह विमान अहमदाबाद से लंदन से जा रहा था। जिसमें 242 लोग सवार थे। जानकारी के अनुसार, इस विमान ने 1.38 बजे उड़ान भरी और महज 2 मिनट के अंदर 1.40 पर क्रैश हो गया। इस हादसे के कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि विमान ने जैसे ही उड़ान भरी, कुछ ही देर बाद वह नीचे जाकर एयरपोर्ट की दीवार से टकरा गया।
प्लेन के टेल के टकराने और इंजन में खराबी से हादसा
बताया जा रहा है कि प्लेन के टेल के टकराने से यह हादसा हुआ। कुछ रिपोर्ट्स में ये भी सामने आया है कि विमान के इंजन में अचानक खराबी आ गई। जिससे प्लेन हादसे का शिकार हुआ। दुर्घटना के बाद घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सरदार वल्लभ भाई पटेल एयरपोर्ट को फिलहाल बंद कर दिया गया है। यात्रियों को एयरपोर्ट जाने से पहले जानकारी लेने की सलाह दी गई है।
डीजीसीए का बयान आया सामने
अहमदाबाद हादसे पर DGCA का बयान भी सामने आया है। बयान के मुताबिक, एअर इंडिया B787 विमान VT-ANB ने अहमदाबाद से गैटविक के लिए उड़ान भरी थी। इसके बाद यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। डीजीसीए के मुताबिक, फ्लाइट में 2 पायलट और 10 केबिन क्रू सहित 242 लोग सवार थे।
ये भी पढ़ें: क्या होता है ड्रीमलाइन प्लेन, जिसमें सवार थे 242 यात्री, हाईटैक विमान कैसे हुआ क्रैश?
पीएम मोदी ने गृह मंत्री और उड्डयन मंत्री से की बात
प्रधानमंत्री मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह और नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से विमान हादसे पर बात की है। उन्होंने उनसे अहमदाबाद जाने को कहा है। साथ ही यह भी कहा है कि विमान दुर्घटना के बाद प्रभावित लोगों को हर संभव मदद दी जाए। दूसरी ओर, विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) के महानिदेशक टीम के साथ अहमदाबाद रवाना हो गए हैं। एएनआई ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सूत्र के हवाले से कहा है कि वे जांच के लिए रवाना हुए हैं।
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
1 day agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
2 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
3 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
5 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
6 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
7 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
7 days agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
9 days agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
10 days agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines