हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

अहमदाबाद की पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 8 की मौत; लाइसेंस रद्द होने के बाद भी चल रहा था काम

गुजरात के अहमदाबाद में पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में भयानक आग लग गई, जिसमें झुलसकर 8 लोगों की मौत हो गई और 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए.

विज्ञापन
Credit: Social Media

गुजरात के अहमदाबाद में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ. महमूदपुरा में पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में भयानक आग लग गई, जिसमें झुलसकर 8 लोगों की मौत हो गई और 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए. हादसे की खबर मिलते ही मेयर और म्युनिसिपल कमिश्नर वहां पहुंचे. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, शनिवार दोपहर को महमूदपुरा टैलेंट फायरवर्क्स फैक्ट्री में अचानक आग लग गई. वहां मौजूद पटाखों की वजह से आग और तेजी से फैल गई और पूरा कारखाना धूं-धूं कर जलने लगा. चारों तरफ आग की तेज़ लपटें उठ रही थीं और काले धुएं के गुबार से आसपास का पूरा इलाका भर गया.

ये भी पढ़ें: धू-धूकर जलने लगा 35000 लीटर डीजल ले जा रहा टैंकर, भीषण आग की वजह से हाईवे पर लगा लंबा ट्रैफिक जाम

लाइसेंस रद्द के बाद भी चल रही थी फैक्ट्री

पटाखा फैक्ट्री में लगी आग इतनी भीषण थी कि इसमें 8 लोगों की मौत हो गई और 15 से ज्यादा घायल लोगों को पास के ही एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया. कहा जा रहा है कि मृतकों की संख्या अभी और भी बढ़ सकती है. फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. ये फैक्ट्री मेहुल डोडिया नाम के शख्स के नाम पर थी और झुग्गी-झोपड़ी जैसी जगह पर चलाई जा रही थी. ज्वॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस जयपाल सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि इस पटाखा फैक्ट्री का लाइसेंस पहले ही रद्द कर दिया गया था, इसके बावजूद गैर-कानूनी तरीके से इसे चलाया जा रहा था.

विज्ञापन

RAF के जवानों ने किया रेस्क्यू

फैक्ट्री के नज़दीक ही RAF के जवानों का कैंप मौजूद है. आग की खबर सुनते ही सबसे पहले आरएएफ के जवान ही रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए पहुंचे. इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम और एंबुलेंस भी घटनास्थल पर पहुंची. चीफ फायर ऑफिसर अमित डोगरे ने बताया कि आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है और घायलों को भी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. अस्पताल में भर्ती कुछ घायलों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है. हालांकि अभी ये साफ नहीं हो पाया है कि आग लगने की असली वजह क्या रही.

ये भी पढ़ें: सेप्टिक टैंक में किसके कहने पर उतरीं 13 छात्राएं? राजस्थान के मदरसे में बड़ा हादसा, 17 वर्षीय छात्रा की मौत; 12 गंभीर

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola