Gujarat Weather: राज्य में अगले 5 दिन बारिश का अलर्ट, चलेंगी तेज हवाएं, अहमदाबाद में कैसा रहेगा मौसम?

Gujarat Weather: गुजरात में आज मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. अहमदाबाद में भी तेज हवाओं के साथ सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है. जानिए आज कैसा रहेगा राज्य में तापमान.

gujarat weather

Gujarat Weather: नवरात्रि से पहले गुजरात में बारिश के लिए अलर्ट जारी किया गया है. बंगाल की खाड़ी से आ रहे दबाव के चलते राज्य में बारिश की संभावना बन रही है. कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है. वहीं, दक्षिण गुजरात में थोड़ी ज्यादा बरसात होने की आशंका है. बीते दिन भी यहां 4 इंच तक बारिश हुई है. आज भी यहां बारिश की संभावना जताई गई है.

विज्ञापन

गुजरात में आज इन इलाकों में होगी बारिश

IMD के मुताबिक, राज्य में शनिवार को छिटपुट बारिश की शुरुआत से तेज बारिश होने की पूरी संभावना बनी हुई है. नवरात्रि से पहले बारिश होने से छोटे व्यापारियों और पंडालों को नुकसान हो सकता है. गांधीनगर, अरावली, खेड़ा, अहमदाबाद, आनंद, पंचमहल, दाहोद और महिसागर में बारिश हो सकती है.

विज्ञापन

अहमदाबाद में आज का मौसम

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, अहमदाबाद में बारिश के साथ 11 किलोमीटर की तीव्रता से हवाएं चल सकती हैं. शनिवार को पूरे दिन आसमान में काले बादल छाए रहेंगे. 1.5 मिमी तक बारिश हो सकती है. आज तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान करीब 34.5 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. न्यूनतम तापमान 26-27 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं, रविवार के लिए भी राज्य में हल्की बारिश की संभावना है.

विज्ञापन

ये जिले भी अलर्ट पर

गुजरात के वडोदरा, छोटा उदेपुर, नर्मदा, भरूच, सूरत, डांग, नवसारी, वलसाड, तापी, दमन, दादरा और नगर हवेली और सौराष्ट्र, सुरेंद्रनगर, राजकोट, जामनगर, पोरबंदर, जूनागढ़, अमरेली, भावनगर, द्वारका, गिर सोमनाथ, बोटाद और दिवस जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश के आसार है.

अगले 5 दिन ऐसा रहेगा मौसम

गुजरात में अगले 3 से 5 दिनों तक मौसम बदलता रहेगा. रविवार को आंशिक बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर हल्की बारिश व तेज हवाएं चल सकती हैं. सोमवार को मौसम साफ रहेगा. हालांकि, सूरज निकलने से मौसम दिन में थोड़ा गर्म हो सकता है. मंगलवार से बुधवार तक फिर हल्की बारिश और बूंदाबांदी के आसार बने रहेंगे, दिन का तापमान औसतन 32-33 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 25-26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ