News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Aaj Ka Mausam 20 September 2025 IMD Weather Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 20 सितंबर को मानसून की विदाई को लेकर अपडेट जारी कर दिया है. विदाई लेते समय भी मानूसन कई राज्यों में भारी बारिश के रूप में बरसेगा. आईएमडी की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार अंडमान एंड नेकोबार आइसलैंड, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, बिहार, नागालैंड और मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 20 सितंबर को भारी बारिश के आसार है.
कई इलाकों में आंधी-तूफान के साथ 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलने का अनुमान है. इसके अलावा बिहार, जम्मू कश्मीर, झारखंड, उड़ीसा, तमिलनाडु, पुड्डचेरी, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हलकी बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने के साथ-साथ मौसम सुहावना बना रह सकता है. दिल्ली-एनसीआर में मौसम साफ रहेगा.
For more information, visit: https://t.co/1rs5Ilxd7z#imd #WeatherUpdate #mausam #thunderstorm #Rainfall #monsoon #lightning #India@moesgoi @ndmaindia @DDNational @airnewsalerts pic.twitter.com/5qoQsPDSqc
— India Meteorological Department (@Indiametdept) September 19, 2025
उत्तर-पश्चिम भारत:आईएमडी के अनुसार 20 सितंबर 2025 को मानसून ने उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों से वापसी शुरू कर दी है. 25 सितंबर के आसपास बंगाल की खाड़ी के ऊपर लो प्रेशर सिस्टम बनने की उम्मीद है. इसकी वजह से 20 सितंबर को मौसम में बदलाव आएगा.
पूर्व और पूर्वोत्तर भारत: उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह पर भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है.
STORY | IMD forecasts widespread rainfall across Arunachal till Sep 23
— Press Trust of India (@PTI_News) September 19, 2025
The India Meteorological Department (IMD) on Friday predicted widespread rainfall across Arunachal Pradesh, with several districts likely to witness thunderstorms and moderate to heavy showers, till September… pic.twitter.com/wlI7qhn0Yg
पश्चिम और दक्षिण भारत: पश्चिम भारत में कोंकण, गोवा में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है. मुंबई में अधिकतम तापमान 31°C के आसपास रहने की उम्मीद है.
न्यूज 24 पर पढ़ें ताजा खबर, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।