ठाकुर भूपेंद्र सिंह, गुजरात
Gujrat Surat Love Jihad: देश में लव जेहाद के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। प्रेम जाल में फंसाकर शादी करने के लिए नाबालिग लड़की का धर्म बदलवाने का एक और मामला सामने आया है। इतना ही नहीं, लड़की को प्रेग्नेंट करके छोड़ दिया गया। वहीं आरोपी युवक दूसरी लड़की को अपने जाल में फंसाने के लिए घूम रहा था कि पुलिस ने उसे दबोच लिया। मामला गुजरात के सूरत में सामने आया।
यह भी पढ़ें: एक्ट्रेस गायत्री जोशी, विकास ओबेरॉय के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत! इटली में कार हादसे के बाद मुंबई लौटा दंपत्ति
रिजवान ने करण बनकर प्यार किया
मिली जानकारी के अनुसार, साल 2019 का मामला है। नाबालिग लड़की एक फैक्ट्री में काम करने जाती थी। परिवार ने एक रिक्शा वाले को उसे लाने-जाने की जिम्मेदारी सौंपी। रिक्शा वाले का नाम रिजवान था, जिसकी नजर उस पर रहने लगी। उसने लड़की से दोस्ती बढ़ानी शुरू की। धीरे-धीरे लड़की उसके प्यार के जाल में फंस गई, लेकिन रिजवान ने उसे अपना नाम करण बताया।
गर्भवती हुई तो कबूलना पड़ा इस्लाम
लड़की के परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी रिजवान उसे 2019 में अपने साथ दिल्ली ले गया। उस वक्त लड़की 17 साल की थी। उनके संबंध बन गए और लड़की गर्भवती हो गई। इसके बाद रिजवान ने उसे धर्म बदलकर शादी करने के लिए मजबूर किया। इस तरह उसे करण की असलियत पता चली। हालातों के चलते लड़की को इस्लाम कबूल करना पड़ा।
यह भी पढ़ें: 2 बहनों ने भगवान भोलेनाथ को माना पति, बोलीं- शिव विवाह रचा लिया, नहीं करेंगी किसी मर्द से शादी
लड़कियां फंसाने को मिलते थे पैसे
शिकायतकर्ताओं के अनुसार, रिजवान लड़की को अपने साथ उत्तर प्रदेश ले गया और उसने उसे घर में कैद कर लिया। इस बीच रिजवान ने दूसरी लड़की को अपने जाल में फंसा लिया, लेकिन लड़की को रिजवान के अवैध संबंधों का पता चल गया। उसके कुछ और भी पता चला कि रिजवान लड़कियों को अपने जाल में फंसाकर प्रेग्नेंट करके छोड़ देता और इसके लिए उसे पैसे मिलते थे।
लड़की ने परिवार को सुनाई आपबीती
पीड़ितों के अनुसार, लड़की को अहसास हुआ कि वह लव जेहाद का शिकार हुई है। उसने अपने परिवार से संपर्क किया, जिन्होंने मामले की जानकारी सूरत पुलिस को दी। सूरत पुलिस ने तुरंत शिकायत पर एक्शन लेते हुए रिजवान की तलाश शुरू की। उसे दबोच कर लड़की को जब्त किया गया। इस तरह सूरत पुलिस ने लव जेहाद के गिरोह का पर्दाफाश किया।
संबंधित खबरें
गांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
6 hrs agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
1 day agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
2 days agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
3 days ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
5 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
7 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
7 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
7 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
7 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines