---विज्ञापन---

मुंबई

एक्ट्रेस गायत्री जोशी, विकास ओबेरॉय के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत! इटली में कार हादसे के बाद मुंबई लौटा दंपत्ति

Gayatri Joshi Vikas Oberoi Returns To Mumbai After Italy Car Accident: इटली में कार दुर्घटना में स्विस दंपत्ति की मौत के मामले में गायत्री जोशी और उनके पति विकास ओबेरॉय के खिलाफ प्रथम दृष्टया कोई सबूत नहीं मिला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोई सबूत नहीं मिलने के बाद गायत्री जोशी अपने पति विकास ओबेरॉय के साथ शुक्रवार […]

Gayatri Joshi Vikas Oberoi Returns To Mumbai After Italy Car Accident: इटली में कार दुर्घटना में स्विस दंपत्ति की मौत के मामले में गायत्री जोशी और उनके पति विकास ओबेरॉय के खिलाफ प्रथम दृष्टया कोई सबूत नहीं मिला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोई सबूत नहीं मिलने के बाद गायत्री जोशी अपने पति विकास ओबेरॉय के साथ शुक्रवार को मुंबई लौट आईं।

बता दें कि सोमवार को इटली के सार्डिनिया में एक सड़क दुर्घटना में स्विस दंपत्ति की मौत हो गई थी।CNBC TV18 की रिपोर्ट के अनुसार, इटली में कार दुर्घटना में ओबेरॉय रियल्टी के चेयरमैन और एमडी विकास के खिलाफ प्रथम दृष्टया कोई मामला नहीं था। हादसे के दौरान कार दुर्घटना में शामिल एक कार को विकास ड्राइव कर रहे थे।

---विज्ञापन---

कार दुर्घटना के बाद प्रारंभिक तौर पर जांच पड़ताल की गई। सूत्रों के मुताबिक, इटली में विदेश विभाग ने दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए एक तकनीकी विशेषज्ञ नियुक्त किया है। इससे पहले, डेली मेल की एक रिपोर्ट के अनुसार, सार्डिनिया के कैग्लियारी में अभियोजकों ने ‘सड़क हादसे’ की जांच शुरू की थी। कहा गया था कि अगर जांच में विकास ओबेरॉय दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें सात साल तक की जेल हो सकती है।

कौन हैं विकास ओबेरॉय?

फोर्ब्स की 2023 की रिपोर्ट के अनुसार, विकास ओबेरॉय की कुल संपत्ति 3.7 बिलियन डॉलर है। उनके पास आलीशान संपत्तियां हैं। विकास मुंबई में वेस्टिन होटल के मालिक भी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, विकास मुंबई बेस्ड रियल एस्टेट कंपनी ‘ओबेरॉय रियल्टी’ के मालिक विकास ओबेरॉय ने मिडटाउन मुंबई में मॉल, होटल और ऑफिस टावर का निर्माण भी कराया है। विकास ने 2005 में एक्ट्रेस गायत्री जोशी से शादी की थी। दोनों के दो बच्चे हैं।

---विज्ञापन---

बता दें कि 2 अक्टूबर को इटली के सार्डिनिया में दो लक्जरी स्पोर्ट्स कारों (लेम्बोर्गिनी और फेरारी) के हादसे का शिकार होने का वीडियो वायरल हुआ था। हादसे में फरारी में सवार स्विट्जरलैंड के दंपत्ति  (मार्कस क्रौटली और मेलिसा क्रौटली) की मौत हो गई थी।

---विज्ञापन---
First published on: Oct 07, 2023 11:28 AM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola