हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

गुजरात की किलर बहू, ससुर से संबंध बनाकर लेती थी पैसे, 2 लाख नहीं दिए तो काट दिया प्राइवेट पार्ट

विज्ञापन
Gujrat Killer Woman

एक बहू के अपने ससुर से अवैध संबंध थे। ससुर से संबंध बनाने के लिए बहू उससे पैसे भी लेती थी। इस बीच कोई और मिल गया, जिसके प्यार में फंस गई। उसने उसे विदेश ले जाने का लालच दिया। इसके लिए उसने ससुर से 2 लाख रुपए मांगे, लेकिन ससुर ने नहीं दिए तो बहू हैवान बन गई और उसने ससुर को ठिकाने लगा दिया। उसने चाकू से ससुर का प्राइवेट पार्ट काट दिया। उसके सिर पर भी वार किए। घर में बने एक प्राइवेट रूम में बुजुर्ग की लाश मिली।

यह भी पढ़ें:  सरकारी स्कूल में छात्रा का बार-बार यौन उत्पीड़न, हेडमास्टर ने पीड़िता को बताया ‘मानसिक बीमार’

रंगीनमिजाजी ने बना दिया कातिल

घटना गुजरात के खड़ा जिले की है। रंगीनमिजाजी स्वभाव के कारण ससुर की कातिल बनी बहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसने अपना गुनाह भी कबूल लिया। मामला तब सामने आया, जब परिजनों को जगदीश शर्मा (75 वर्ष) 3 दिन से दिखाई नहीं दिए तो उनके बड़े बेटे विजयभाई शर्मा ने तलाश शुरू की, लेकिन वह कहीं नहीं मिले। पुलिस तक बात पहुंची तो किसी अनहोनी की आशंका से छानबीन के दौरान बहू से रिश्ते का पता चला। तलाशी में बुजुर्ग का शव घर में ही मिला।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: दलित लड़के से बेटी ने की लव मैरिज; नाराज पूरे परिवार ने खाया जहर, पिता और भाई की मौत

सख्ती से पूछताछ में कबूला गुनाह

जगदीशभाई का शव नग्न हालत में क्षत-विक्षत हालत में मिला। शव को फॉरेंसिक लैब में भेजा गया तो वहां से रिपोर्ट आई। इसमें बुजुर्ग की मौत का कारण सिर में और प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोट आया। मृतक के बेटे ने अपने छोटे भाई की पत्नी मनीषा शर्मा पर हत्या शक जताया। पुलिस ने मनीषा को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने सारा सच उगल दिया, लेकिन उसने जो कहानी सुनाई वह चौंकाने वाली थी। मनीषा ने बताया कि ससुर जगदीश उसके साथ संबंध बनाते थे और बदले में उसे पैसे देते थे।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: सुबह मां और शाम को बेटी के साथ अफेयर में था शख्स, प्रेमिका ने दिया साथ और खुद को किया अनाथ

सिर पर कठोर चीज से वार किया

मनीषा ने पुलिस को बताया कि उसकी फेसबुक पर एक शख्स से दोस्ती हो गई थी, जो उसे विदेश ले जाना चाहता था। इसके लिए उसे 2 लाख की जरूरत थी, लेकिन उसने दिए नहीं। साथ ही वह मुझे विदेश जाने से रोकने लगा, इसलिए उसे रास्ते से हटाना ठीक समझा। मनीषा ने बताया कि वह उससे संबंध बना रहा था, लेकिन पैसे मांगने पर गालियां देने लगा था। उसने पैसे देने से इनकार कर दिया तो उसने उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। साथ ही उसके सिर पर कठोर चीज से जोरदार वार किया।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola