सुबह मां और शाम को बेटी के साथ अफेयर में था शख्स, प्रेमिका ने दिया साथ और खुद को किया अनाथ

Mother And Daughter Lover Affair With One Person

Gujarat Crime News

Mother And Daughter Lover Affair: गुजरात में एक शख्स मां और बेटी दोनों से प्यार कर बैठा। प्यार भी ऐसा कि किसी भी हद तक जानें में हिचकिचाए नहीं। यह सिलसिला तब तक चलता रहा जब तक मां-बेटी इससे अंजान रही। लेकिन जैसे ही बेटी को पता चला कि उसका प्रेमी उसकी मां से भी प्यार करता है तो उसने अपने प्यार का हवाला देते हुए अपनी मां को रास्ते हटाने की ठान ली और प्रेमी को अपनी बातों में फंसाकर मां की जान ले ली। मामले में पुलिस ने अब तक 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।

ऐसे हुआ मामले का खुलासा

भुज के माधापार से 55 किमी. दूर हमीरमोरा गांव में समुद्र के किनारे पुलिस को एक महिला का शव मिला था। शव क्षत-विक्षत अवस्था में था। वहीं पुुलिस शव की शिनाख्त नहीं कर पा रही थी क्योंकि किसी ने गुदशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई थी। पुलिस ने महिला की शिनाख्त के लिए पूरे शहर में पोस्टर लगवाए और अपील की कि अगर कोई जानकारी मिलें तो पुलिस को सूचित करें। मामले में एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि जिस स्थान पर शव मिला है वह पूरी तरह से सुनसान था। इसलिए किसी स्थानीय शख्स शामिल होने की प्रबल संभावना थी।

पुलिस ने निकलवाई काॅल डिटेल

इस बीच कुछ स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि चार लोग डेढ़ महीने पहले एक समारोह में हिस्सा लेने के लिए आए थे। इसके बाद पुलिस ने समारोह के बारे में जानकारी जुटाई और काॅल डिटेल निकलवाई। इस दौरान पुलिस को महिला की ज्योतियाना की लोकेशन घटनास्थल के पास मिली। पुलिस ने ज्योतियाना का पता निकलवाया और उसे पूछताछ के लिए उठा लिया। सख्ती से पूछताछ के बाद उसने हत्या की बात कबूल की। जांच में उसने खुलाया किया कि उसके अलावा 2 और लोगों ने सामाजिक समारोह में ले जाकर महिला लक्ष्मी की हत्या की थी।

ऐसे की हत्या

पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में उसने बताया कि 13 जुलाई को वे किसी सामाजिक समारोह में भाग लेने के लिए हमीरमोरा पहुंचे और समुद्र किनारे सैर के लिए निकल गए। इधर जोतियाना ने किसी हथियार से लक्ष्मी के सिर पर वार कर दिया। मरने के बाद उसकी लाश को किसी सुनसान स्थल पर दफना दिया और चले गए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ