Gujarat Weather Update: गुजरात में अब दिन-ब-दिन ठंड बढ़ती जा रही है। राज्य के ज्यादातर शहरों में न्यूनतम तापमान के साथ-साथ अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। राज्य में पिछले 3 दिनों से लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। अब इसी बीच मौसम विभाग की तरफ से बताया गया है कि राज्य में जल्द ही कड़ाके की ठंड शुरू होने वाली है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने राज्य के कुछ इलाकों में बारिश होने की भी आशंका जताई है।
तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं
ठंड को लेकर मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, गुजरात में अगले 5 से 7 दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद दो दिनों तक माहौल यथावत रहेगा। लेकिन उसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3-4 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। मौसम विभाग के अधिकारी अभिमन्यु चौहान ने आगे कहा कि उत्तर भारतीय क्षेत्र से हवा आने के कारण शीतलहर शुरू हो गई है।
शहरों का गिरा तापमान
इसके साथ ही मौसम विभाग ने राज्य के अलग-अलग शहरों का तापमान भी बताया है। विभाग ने बताया कि अहमदाबाद में रात का तापमान 19 डिग्री के आसपास है। वहीं नलिया में तापमान 15 डिग्री और गांधीनगर में 16 डिग्री के आसपास है। राज्य में तापमान अभी भी सामान्य से 2 से 3 डिग्री ऊपर है। दो दिन बाद तापमान में कमी आएगी और 4 दिन बाद तापमान फिर से 2 डिग्री बढ़ जाएगा।
यह भी पढ़ें: गुजरात के इस क्षेत्र में बनेगा हाई स्पीड कॉरिडोर! CM भूपेन्द्र पटेल ने मंजूर किए 145 करोड़ रुपये
सबसे कम वाले शहर
मौसम विभाग के अनुसार, दिसा में 16.4, केशोद में 16.8, वडोदरा में 17, अमरेली में 17, राजकोट में 17.2, महुवा में 17.5, भुज में 18.6, पोरबंदर में 19, सुरेंद्रनगर में 19, भावनगर में 19.2, वल्लभ विद्यानगर में 19.4, अहमदाबाद में 19.7, सूरत में 20.1, कांडला बंदरगाह में 20.5, द्वारका में 22 और ओखा में 25 तापमान दर्ज किया गया है।
संबंधित खबरें
गांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
4 hrs agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
1 day agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
1 day agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
3 days ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
5 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
7 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
7 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
7 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
7 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines