गुजरात के इस क्षेत्र में बनेगा हाई स्पीड कॉरिडोर! CM भूपेन्द्र पटेल ने मंजूर किए 145 करोड़ रुपये

Gujarat CM Bhupendra Patel: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने अहमदाबाद-मेहसाणा-पालनपुर रोड को हाई-स्पीड कॉरिडोर के रूप में विकसित करने के लिए 145 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।

Gujarat CM Bhupendra Patel (8)

Gujarat CM Bhupendra Patel: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल राज्य में सड़क के बुनियादी ढांचे को ज्यादा मजबूत और सरल बनाने के लिए सड़कों को हाई स्पीड कॉरिडोर के रूप में विकसित करने वाले हैं। इसके लिए सीएम भूपेन्द्र पटेल ने सड़कों को हाई स्पीड कॉरिडोर के तौर पर विकसित करने का अपनाया है। इसी विजन के तहत राज्य में अहमदाबाद-मेहसाणा-पालनपुर रोड को हाई-स्पीड कॉरिडोर के रूप में विकसित करने के लिए सरस्वती नदी पर एक नया पुल बनाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के लिए सीएम भूपेन्द्र पटेल ने 145 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।

विज्ञापन

मिलेंगी सुरक्षित सड़क सुविधाएं

सरस्वती नदी पर हयात दो लेन पुल 1959 में बनाया गया था। इतना ही नहीं, इस नए चार लेन वाले बड़े पुल का निर्माण बढ़े हुए ट्रैफिक को पूरा करने के लिए एक संकीर्ण पूल के बजाय 6 लेन वाली सड़क के अनुरूप पुराने चार लेन पुल के दाईं ओर किया जाएगा। इस पुल के निर्माण से उत्तर गुजरात क्षेत्र को भविष्य में उचित सड़क बुनियादी ढांचे के साथ-साथ तेज और सुरक्षित सड़क सुविधाएं मिलेंगी। इस पुल के निर्माण से उत्तर गुजरात क्षेत्र को भविष्य में उचित सड़क बुनियादी ढांचे के साथ-साथ तेज और सुरक्षित सड़क सुविधाएं मिलेंगी।

विज्ञापन

हाई स्पीड कॉरिडोर का निर्माण

बता दें कि कुछ समय पहले गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने अहमदाबाद-मेहसाणा-पालनपुर रोड को लेकर बड़ा फैसला लिया था। उन्होंने इस रोड को हाई स्पीड कॉरिडोर के तहत विकसित करने के लिए 262.56 करोड़ रुपये अलॉट किए थे। इस हाई स्पीड कॉरिडोर के जरिए लोगों को मजबूत सड़क और सुरक्षित ट्रांसपोर्ट की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ