गुजरात में होली के बाद राज्य में गर्मी का लेवल लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के ज्यादातर शहरों का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दिनों में गुजरात के कुछ इलाकों में भीषण गर्मी पड़ेगी। मौसम विभाग ने 18 मार्च से 20 मार्च तक राज्य के तटीय इलाकों के अलग-अलग हिस्सों में गर्म और उमस भरी स्थिति बनी रहने की संभावना जताई है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने बताया कि गुजरात में भीषण गर्मी का दौर पूरे मार्च तक रहने वाला है। हालांकि, अप्रैल महीने में बेमौसम बारिश भी हो सकती है।
कैसा रहेगा तटीय क्षेत्रों का हाल?
गुजरात के तटीय क्षेत्रों में अगले 4 दिनों तक गर्म और उमस भरी स्थिति रहने का अनुमान जताया गया है। गुजरात में इस समय हवा पश्चिम और उत्तर-पश्चिम दिशा से बह रही है। गुजरात के कई शहरों में रात का तापमान भी बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट आ सकती है। विभाग ने बताया कि राज्य में 19 अप्रैल के बाद गर्मी और बढ़ने की संभावना है।
लू का येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार गुजरात के कुछ इलाकों में भीषण गर्मी पड़ेगी। कच्छ में अभी भी भीषण गर्मी का असर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने कच्छ के कुछ इलाकों में ऑरेंज अलर्ट भी घोषित किया है। दीव में भी लू की चेतावनी और येलो अलर्ट जारी किया गया है। गुजरात के तटीय इलाकों में असुविधा देखी जा सकती है।
यह भी पढ़ें: गुजरात में बदल सकता है मौसम का मिजाज, 20 मार्च से भीषण गर्मी पड़ने की संभावना; जानें IMD का अपडेट
अप्रैल में कैसा रहेगा मौसम?
विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में चक्रवात बन सकते हैं, जिसका असर गुजरात के कुछ इलाकों पर पड़ सकता है। अप्रैल महीने में तेज हवाओं और चक्रवातों के साथ बेमौसम बारिश होने की संभावनाएं हैं। 14 अप्रैल से तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि 19, 20 और 21 अप्रैल को तटीय क्षेत्रों में तापमान अधिक रह सकता है। 26 अप्रैल को बहुत गर्मी पड़ सकती है।
22 जिलों में बढ़ा तापमान
गुजरात के अमरेली, भरूच, जूनागढ़, तापी, वडोदरा समेत कई जिलों में अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहने की संभावना है। इसके अलावा आणंद, बोटाद, छोटा उदेपुर, खेड़ा, महिसागर, नर्मदा, पंचमहाल समेत कई जिलों में अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहने की संभावना है। दूसरी ओर, अहमदाबाद, अरावली, दाहोद, डांग, गांधीनगर, मोरबी, राजकोट, साबरकांठा, सूरत, सुरेंद्रनगर सहित जिलों में अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहने की संभावना है।
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
7 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
9 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
10 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
11 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
12 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
13 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
14 days agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
15 days agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
16 days agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines